31 फुट ऊंचा श्वेत मार्बल मे अद्भुत कार्विंग युक्त जैन कीर्ती स्तंभ सभी आते जाते पर्यटको का आकर्षण का केन्द्र बन रहा

धर्म

आगरा का 31 फुट ऊंचा श्वेत मार्बल मे अद्भुत कार्विंग युक्त जैन कीर्ती स्तंभ पर्यटको के आकर्षण का केन्द्र

आगरा

आगरा की पर्यटक बाहुल्य के फतेहाबाद रोड पर साल्ट कैफे के सामने ( होटल क्रिस्टल सरोवर के नजदीक) सडक के साइड बगीचे मे बना 31 फुट ऊंचा श्वेत मार्बल मे अद्भुत कार्विंग युक्त जैन कीर्ती स्तंभ सभी आते जाते पर्यटको का आकर्षण का केन्द्र बन रहा है,

 

इतना ही नही यहां आने जाने वाले अपनी सैल्फी लेते दिखाई हैं! देते हैं।

 

 

 

कीर्ति स्तंभ का विवरण इतिहास
इस भव्य कीर्ती स्तंभ का निर्माण प्रमुख दिगम्बर जेनाचार्य विद्यासागर जी महाराज के 50वे आचार्य पदारोहण वर्ष की स्म्रती मे विगत वर्ष आगरा मे सम्पन्न उन्हीं के शिष्य मुनी प्रणम्यसागर, चन्द्रसागर, वीरसागर, विशाल सागर धवल सागर मुनिराजो के आगरा वर्षायोग मे दी गयी प्रेरणा से आगरा नगर के महापौर माननीय श्री नवीन जैन के प्रयासो से आगरा नगर निगम द्वारा निर्मित किया गया है!

 

शुद्ध जैन भोजन के साथ यात्रा

 

शुद्ध जैन भोजन के साथ यात्रा

मुनिराजो की द्वारा प्रेरणा दी गई की आगरा देश की सांस्कृतिक राजधानी है व पूरे विश्व से पर्यटक यहां आते हैं, अत: इस पर्यटक बाहुल्य रोड का चयन करा गया था! हालाकि अभी विधिवत लोकार्पण कार्यक्रम नहीं हुआ है, परन्तु आगरा मे G 20 आयोजन के मद्देनजर इसके बनकर पूरा होने की संभावना है। !

 

 

विदेशी व देशी पर्यटक इसे देख भारतीय जैन कला,संस्क्रती व धर्म की जानकारी कर पायेंगे!

इस कीर्ती स्तम्भ को बनवाने , स्थान चयन के लिए जिन्होंने भागदौड़ की उसका संपूर्ण श्रेय आगरा महापौर के अग्रज व जैन समाज के प्रमुख श्री प्रदीप जैन PNC, आगरा दिगम्बर जैन परिषद के पूर्व महामन्त्री स्वर्गीय राजकुमार जैन राजू, परिषद के वर्तमान अध्यक्ष जगदीश प्रसाद , सुनील ठेकेदार, मनोज कुमार जैन बाकलीवाल व चौधरी गौरव जैन को भी जाता है!

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *