दो दीक्षायें देकर मना आचार्य चैत्यसागरजी का अवतरण दिवस, उमड़ा भारी जन सैलाब!*

धर्म

*दो दीक्षायें देकर मना आचार्य चैत्यसागरजी का अवतरण दिवस, उमड़ा भारी जन सैलाब!*

आगरा

, वात्सल्य रत्नाकर आचार्य विमलसागर जी पट्टासीन शिष्य सर्वान्गभूषण आचार्य चैत्यसागर महाराज का अवतरण दिवस दो जैनेश्वरी दीक्षा के साथ अस्मरणीय बन गया ! गांधीनगर सूरत से पधारे जीतू भाई बने क्षुल्लक अरतिसागर जी महाराज तो संघ की ही क्षुल्लिका पुरूषार्थुश्री माताजी बनीं आर्यिका पुरुषार्थश्री माताजी! इस द्रश्य को देखने के लिये आगरा, ग्वालियर, जयपुर, मुम्बई, कोलकता, गांधीनगर, बड़ौदा, करौली, हिन्डौन, भरतपुर , अवागढ, हापुड, कोसमा, मथुरा से भक्त पधारे!

 

 

 

 

 

इस अवसर पर आचार्य चैत्यसागर जी की पूजन की गयी व जिनवाणी भेट की गयी, पाद प्रक्षालन व नवीन पिच्छिका भेट का कायक्रम भी हुआ! कार्यक्रम का आयोजन राकेश जैन पर्दे के संयोजन में श्री अग्रवाल दिगम्बर जैन मन्दिर मोतीकटरा कमेटी द्रारा तार की गली स्थित वात्सल्य सन्त निलय मे श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर तार की गली कमेटी के सहयोग से हुआ! दीक्षा व अवतरण दिवस के भव्य कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार जैन बाकलीवाल कमलानगर आगरा के द्रारा कीया गया!

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *