साध्वी मंडल का रामगंजमंडी मे गुरूवार को रामगंजमंडी नगर प्रवेश

धर्म

साध्वी मंडल का रामगंजमंडी मे गुरूवार को रामगंजमंडी नगर प्रवेश

रामगंजमंडी
जैन श्वेताम्बर समाज की बड़ी साध्वी डॉक्टर विद्युत प्रभा श्री जी का गुरुवार की बेला रामगंजमंडी मे पदार्पण हो रहा है। झालरापाटन मे दादाबाड़ी की प्रतिष्ठा करवाने आई साध्वी साध्वी डॉक्टर विद्युत प्रभा श्रीजी से जैन श्वेताम्बर श्रीसंघ रामगंजमंडी पधारने की विनती की थी।

गुरुवार को साध्वी डॉक्टर विद्युत प्रभा श्रीजी के साथ नीलांजना श्रीजी, योग रूचि श्रीजी, तन्मय रूचि श्रीजी, और आराध्य रूचि श्रीजी का मंगल नगर प्रवेश होगा। जैन श्वेताम्बर श्रीसंघ के अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया की साध्वी मंडल को बैंड बाजो के साथ सुकेत रोड से जैन श्वेताम्बर मंदिर ले जाया जाएगा।

एक ही परिवार के 6 संयम पथ पर चल रहे

 

 


मोकलसर राजस्थान मे जन्मे आचार्य जिन मणीप्रभ सागर सूरीश्वर जी की बहिन महाराज है साध्वी डॉक्टर विद्युत प्रभा श्री जी दोनों ने आज से 50 वर्ष पूर्व दीक्षा ली थी। दीक्षा के समय आचार्य मणीप्रभ सागर जी की उम्र 13 वर्ष, और बहिन महाराज साध्वी जी की उम्र 10 वर्ष थी। इनकी माता भी साध्वी है जिनका नाम रतन माला श्रीजी है। जो वर्तमान मे बाड़मेर मे विराजित है।इनके चचेरे भाई मनीत प्रभसागर और चचेरी बहिने डॉक्टर नीलांजना श्रीजी और आराध्य रूचि श्रीजी भी संयम पथ पर चल रही है।

जानकारी देते हुए राजकुमार पारख ने बताया की गुरुवार को 10 बजे से 11 बजे तक साध्वी जी के मंगल प्रवचन होगे

अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *