इस जिनालय को बनाने की सार्थकता तभी होगी जब आप सभी लोग इसका सदुपयोग कर भगवान की भक्ति में लीन हो जाएंगे भूतबली सागर महाराज
आष्टा
पूज्य मुनि श्री भूतबली सागर महाराज ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों का भाग्य खुल गया है। उन्होंने आष्टा वासियों की तारीफ करते हुए कहा कि आप लोगों ने इतने अच्छे भावों से नेमिनाथ भगवान का इतना सुंदर जिनालय बनाकर तैयार किया है अब इस जिनालय को बनाने की सार्थकता तभी होगी तब आप सभी लोग इसका सदुपयोग कर भगवान की भक्ति में लीन हो जाएंगे

प्रतिदिन जिन मंदिर आकर पूजा अभिषेक करने के पश्चात स्वाध्याय जरूर करें।
नेमीनाथ जैन मंदिर साईं कॉलोनी में उद्बोधन देते हुए मुनि श्री ने कहा कि आपने कहा कि मेरा दुख दूर हो, कर्मों का क्षय हो, ऐसी भावना लेकर जैन मंदिर जाएं। जहां अभिषेक आदि क्रिया एक साथ सामूहिक रूप से एक बार जरूर करें।


उन्होंने अभिषेक आदि की क्रियाओं में विवेकपूर्ण कार्य करने की बात कही और कहा कि यही सम्यक दर्शन में सहायक होती है। मन में हमारे संतोष होने से ही सम्यक दर्शन होता है। उन्होंने पाठशाला संचालन को जारी रखने की प्रेरणा देते हुए कहा कि पाठशाला का संचालन करें जिससे आने वाली पीढ़ी धर्म मार्ग से जुड़कर सही मार्ग सही दिशा में जा सके।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंज मंडी
