श्री मज्जीनेद्र जिनबिंब वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से

धर्म

श्री मज्जीनेद्र जिनबिंब वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से
आगरा
वात्सल्य रत्नाकर आचार्य गुरुवर विमल सागर महाराज की पट्टासीन शिष्य सर्वांग भूषण आचार्य श्री चैत्य सागर महाराज संघ सानिध्य में दो दिवसीय श्री मज्जीनेद्र जिनबिंब वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी शुभम भैया के निर्देशन में एवं संगीत की स्वर लहरियां संतोष जैन एंड पार्टी भरतपुर राजस्थान बिखरेगे

 

 

 

 

 

 

 

इन मांगलिक पलों में 11 फरवरी 2023 को प्रातः 5:00 बजे वास्तु विधान नित्य नियम पूजन अभिषेक की क्रियाएं संपन्न होंगी, इसके उपरांत घट यात्रा एसएन मेडिकल रोड होते हुए मोती कटरा बड़ा चौराहे से वापस जतीकटरा तार की गली आएगी जहां ध्वजारोहण ,

कलश स्थापना, चित्र अनावरण,दीप प्रज्वलन, के उपरांत धर्म सभा होगी।

इसी तारतम्य में सकलीकरण, इंद्र प्रतिष्ठा, याग मंडल विधान, वैदिक शुद्धि वह महाराज श्री संघ आशीर्वाद प्राप्त होगा। संध्या की बेला में मंगलमय आरती, छात्र प्रवचन, महिला मंडल के कुशल संयोजन में भव्य भजन संध्या के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आहूत होंगे।

आयोजन के द्वितीय दिवस 12 फरवरी 2023 को
प्रातः की बेला में अभिषेक नित्य नियम पूजन, हवन के उपरांत श्रीजी की प्रतिमाओं को नवीन वेदी पर विराजमान किया जाएगा इस आयोजन में स्नेह भोज का आयोजन किया गया है।

यह रहेंगे मुख्य पात्र
मेरी जानकारी अनुसार इस आयोजन में सोधर्म इंद्र श्रीमान पन्नालाल गोधा, यज्ञनायक श्रीमान कमल गोधा, कुबेर इंद्र श्री कमलेश जैन, सानत इंद्र श्री अमित जैन, माहेंद्र श्री भागचंद गोधा, ईशान इंद्र श्री तनुज बाकलीवाल होगे।

साथ ही नवीन वेदी फर्श का श्री माणकचंद बडजात्या, परिवार, नवनिर्मित वेदी पुरानी चौबीसी श्री संजीव बाकलीवाल परिवार, शांतिनाथ भगवान वेदी श्रीमती अरुणा जैन पंकज जैन भूंच परिवार, आदिनाथ भगवान वेदी श्रीमती प्रीति जैन बडजात्या, नवनिर्मित वेदी पुरानी चौबीसी के दीवार के पाषाण राजकुमार बडजात्या, पूजन सामग्री का पुण्य लाभ श्रीमान विजय जैन छाबड़ा, को प्राप्त हो रहा है।

इस आयोजन में विशेष सहयोग श्री मनोज बाकलीवाल, श्री संदीप जैन बंटी, श्रीमती प्रीति जैन सरावगी, देवांश जैन बड़जात्या, पुनीत जैन, पवन जैन बड़जात्या, श्री रौनक छाबड़ा, श्रीमती सरला बड़जात्या, श्री शैलेंद्र जैन, श्री चितरंजन जैन बाकलीवाल, श्री मोक्ष गोधा, श्री हेमंत जैन, श्री सुबोध बड़जात्या लोहा मंडी अमेरिका, श्री स्वराज जैन, निकिता जैन मुंबई, श्रीमती बबीता दोषी, श्री अशोक जैन कांगरोल, श्री नरेश लुहाड़िया, श्रीमती झलक लुहाड़िया सुपुत्री पवन बड़जात्या, श्री अंकलक रश्मि बड़जात्या का रहेगा।

इस आयोजन में सौभाग्यवती महिला
श्रीमती मीना जैन, श्रीमती आशा बड़जातिया, श्रीमती लक्ष्मी जैन, श्रीमती कोकिला जैन, श्रीमती शैली जैन,
संरक्षक हीरालाल जैन बड़जात्या, श्री स्वराज जैन लुहाड़िया, श्री मनोज जैन बाकलीवाल, अध्यक्ष पवन जैन बड़जात्या, मंत्री पंकज जैन भूंच, कोषाध्यक्ष संजय जैन बाकलीवाल, सह संयोजिका श्रीमती अरुणा जैन, सांस्कृतिक संयोजक श्री दीपक जैन बड़जात्या, एवं समस्त कमेटी श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर तार की गली मोती कटरा आगरा ने सभी से इस आयोजन में पधार कर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंज मंडी की यह रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *