परम पूज्य उपाध्याय 108 विकसंत सागर महाराज आदि 14 संतों का व 4 आर्यिका माता जी के संध का हुआ मंगल प्रवेश
पिड़ावा:-
परम पूज्य उपाध्याय 108 श्री विकसंत सागर महाराज आदि 14 सन्तों व 4 आर्यिका माताजी का भव्य मंगल प्रवेश हुआ।
जैन समाज प्रवक्ता मुकेश जैन चेलावत ने बताया कि मंगलवार को प्रातः बेला में पिड़ावा नगर में एक साथ 14 संतों व 4 आर्यिका माता जी का आगमन हुआ। पूज्य महाराज श्री का संध रामगंजमंडी,भवानीमण्ड़ी, सुनेल से मंगल विहार करते हुए पिड़ावा पहुंचामंगल विहार में समाज बंधु एवं युवा वर्ग महाराज श्री संघ के साथ पैदल विहार में चले नगर की सीमा पर स्थित डॉ विकास जैन के फार्म हाउस पर समाज बंधु एवं परिवार वालों ने महाराज श्री की मंगल अगवानी की गई वहां पर परिवार द्वारा समाज के बन्धुओं को अल्प आहार भी करवाया गया।
एक साथ 14 संतों के नगर आगमन पर सभी समाज के बन्धु काफी हर्षित थे एवं गदगद थे जय जयकार करते हुए चल रहे थे। मुनिवर आज मेरी कुटिया में आए हैं,गुरुवर आऐंगे आएंगे गुरुवर आएंगे, जैसे भजनों एवं बैण्ड बाजों के साथ
बस स्टैंड नयापुरा ,खंडुपुरा, सेठान मौहल्ला, होते हुवे शहर मौहल्ला मांगलिक भवन लाया गया जगह जगह समाज के बन्धुओं ने महाराज जी का पाद प्रक्षालन किया गया।

इसके उपरांत धर्म सभा हुई धर्म सभा में राज नन्दनी द्वारा मंगल मय मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया उसके बाद आर्यिका 105विज्ञाश्री माताजी के प्रवचन हुवे जिसके बाद परम पूज्य 108 उपाध्याय श्री विकसंत सागर महाराज के प्रवचन हुवे जिसमें उन्होंने धर्म का स्वरूप और पिड़ावा की भक्ति की प्रशंसा की गई है।

अंत में जैन समाज द्वारा भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याण महोत्सव महावीर जयंती के लिए निवेदन किया गया की गुरुदेव आपके सानिध्य में महावीर जयंती का जन्म कल्याण महोत्सव बड़े हर्ष के साथ मनाएं जिसमें महाराज जी ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी गई कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र सिंह जैन द्वारा किया गया ।


