गर्भ कल्याणक की क्रियाओं के साथ माता की हुई गोद भराई

धर्म

गर्भ कल्याणक की क्रियाओं के साथ माता की हुई गोद भराई

*पथरिया* /-

विरागोदय महामहोत्सव मे पंचकल्याणक के द्वितीय दिवस प्रातःकाल श्रीजी अभिषेक ,शांतिधारा के साथ पंचकल्याणक में सम्मिलित महापात्रों ने श्री यागमण्डल विधान की महाअर्चना विश्व कल्याण की मंगलकामना के साथ प्रतिष्ठाचार्य भागचंद के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।साथ ही आचार्य भगवान के मंगल प्रवचन के साथ श्रमण मुनि श्री विहर्ष सागर जी की गर्जना के समान प्रवचन का भी लाभ मिला।

 

 

 

विराग अहिंसा द्वार का हुआ लोकार्पण*

कमलाकर मुख्य जिनालय मंदिर के प्रमुख द्वार विराग अहिंसा द्वार का लोकार्पण पूज्य गणाचार्य श्री विराग सागर जी,आचार्य विशुद्ध सागर जी,आचार्य विनिश्चय सागर जी एवं सभी साधुओं के मंगल आशीर्वाद एवं प्रेरणा से राहुल जैन अहिंसा करहल उत्तरप्रदेश के करकमलों से फीता काटकर किया गया उन्ही ने इसका निर्माण कराया है। मुख्य द्वार पर विशालकाय घंटा देवेंद्र जैन बीना वालो ने लगवाया।

 

राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन

दोपहर कालीन बेला में राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें देश के ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य सम्मलित हुए सभी का सम्मान समिति द्वारा किया गया।उसके उपरांत पंचकल्याणक के पात्र माता मरुदेवी जिनकी संख्या 81 है उन सभी की गोदभराई भी सभी श्रद्धालुओं ने की। साथ ही आचार्य विमर्श सागर जी के मंगल प्रवचन में उनकी विशेष रचना जीवन हैं पानी की बूंद की कविताओं सुनने का लाभ प्राप्त हुआ ।इस अवसर पर गणाचार्य श्री 108 विराग सागर जी ने गर्भकल्याणक की महिमा का भी बखान किया जिसे श्रद्धालु ध्यान मगन होकर सुन रहे थे।

मंगलवार होगा आदिकुमार का जन्मोत्सव
विरागोदय महामहोत्सव की मीडिया समिति के राजेश रागी एवं रोहित जैन ने बताया मंगल को प्रातः 7 बजे भगवान आदिकुमार का जन्म होगा और 10 बजे विशाल शोभायात्रा जलूस निकाला जाएगा जिसमें हाँथी पालकी,अश्व रथ,दिव्यघोष, बेंड पार्टी,वाहनों के साथ हजारों श्रद्धालुओं के साथ विरागोदय से नगर के सभी मुख्य मार्गो से होती हुई विरागोदय वापिस आएगी।1बजे जन्माभिषेक होगा।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *