श्रीआदिनाथ भगवान के भव्य शिखर बंध मंदिर की प्रतिष्ठा भी भव्य रूप से होगी 14 अप्रैल को वर्ल्डस नं. 1 स्टोरी टेलर एण्ड मोटिवेशन स्पीकर शानदार शांति भाई मुम्बई से आकर देंगे प्रस्तुतियां
रामगंजमंडी।
शहर के बाज़ार नं. 3 में नींव से शिखर तक बन रहे सफेद मार्बल का भगवान आदिनाथ का मंदिर दिन प्रतिदिन अपनी भव्यता की तरफ बढ़ता जा रहा है। इस भव्य मंदिर का प्रतिष्ठा महोत्सव दिनांक 13-14-15 अप्रैल को आयोजित होगा।
भारत में कम समय में फिनिशिंग के साथ मंदिर बनने में रिकॉर्ड स्थापित होगा :- इस मंदिर के निर्माण की कमान संभालने वाले समाजसेवी युवा दल सचिव हाड़ौती गौरव सम्मान से सम्मानित श्रीआदिनाथ जैन श्वेताम्बर श्री संघ ट्रस्ट के अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि मात्र 8 महीनों में मंदिर को उतारकर नया शिखर बंध मंदिर और उसमें पिंडवाड़ा से आए घिसाई करने वालों का कार्य भी शामिल है। यह पूरे भारत में इतने कम समय में बनने वाला पहला मंदिर रहेगा।

प्रतिष्ठा महोत्सव :
– समाज के विजयकुमार छाजेड़, सुभाष बापना, राजेन्द्र रांका, सुशील गोखरू ने बताया कि इस भव्य मंदिर की प्रतिष्ठा करवाने परम पूज्य गुरुदेव सूरी सम्राट, राष्ट्ररत्न अर्बुद तीर्थोद्धारक गुणायाजी तीर्थ जीर्णोद्धार प्रेरक खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री मणिप्रभ सूरीश्वर जी म. सा. स्वय जैसलमेर से विहार करके 12 अप्रैल को अपने शिष्य परम पूज्य गणिवर्य श्री मयंक प्रभ सागर जी म. सा. एवम परम पूज्य मुनिश्री विरक्त प्रभ सागरजी म. सा. के साथ रामगंजमंडी पहुचेंगे। वही पावन सानिध्य के रूप में छत्तीसगढ़ रत्न शिरोमणि महतरा पद विभूषिता परम पूज्या मनोहर श्री जी म. सा. की सुशिष्याएं साध्वी परम पूज्य लयस्मिता श्रीजी, भक्तामर प्रसारिका परम पूज्य मृगावती श्रीजी, प. पू. सुरप्रिया श्रीजी, प. पू. अमीवर्षा श्रीजी, प. पू. भव्योदया श्रीजी, प. पू. गुणोदया श्रीजी, प. पू. जिनवर्षा श्रीजी, प. पू. नित्योदया श्रीजी म. सा. भी 12 अप्रैल को रामगंजमंडी पधार रहे हैं।

:- पावन आशीर्वाद :
– दिनांक 14 अप्रैल को शोभा यात्रा प्रवचन एवम सम्मान समारोह में जगद्गुरु शंकराचार्य श्री ज्ञानानंद जी तीर्थ ज्योतिर्मठ अवान्तर भानपुरा पीठ का पावन आशीर्वाद मिलेगा।
प्रतिष्ठा महोत्सव में दिनांक 13 अप्रैल को प्रभु भक्ति एवं भजन संध्या रात्रि 8 बजे से देश के मशहूर गायक मोहित बोथरा एन्ड पार्टी के द्वारा होगी। वहीं 14 अप्रैल को प्रभु भक्ति एवं भजन संध्या देश के मशहूर गायक अरिहंत काँकरिया एन्ड पार्टी के द्वारा प्रस्तुत की जावेगी।
14 अप्रैल को देश की जानी-मानी हस्ती शांतिलाल गुलेच्छा (शानदार शांति भाई मुम्बई) जो वर्ल्ड के एक स्टोरी टेलर एन्ड मोटीवेशनल स्पीकर हैं – उनका 45 मिनिट का कार्यक्रम रहेगा। यह जानकारी अध्यक्ष राजकुमार पारख ने दी। यहाँ उल्लेखनीय है कि रामगंजमंडी की धरती पर राजकुमार पारख इसके पहले देश के प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास, डॉ. हरीओम पँवार, महाभारत और रामायण के साथ कई फिल्मो में अपना संगीत और आवाज देने वाले स्व. रवीन्द्र जैन एवं प्रसिद्ध अभिनेता आगा खाँ एवं प्रसिद्ध कव्वाल अल्ताफ राजा को रामगंजमंडी ला चुके हैं।
शानदार शांति भाई की खासियत:
राजकुमार पारख, गौरव बापना और पूर्व पार्षद साक्षी पारख ने बताया कि शानदार शांति भाई जहाँ पर भी अपना प्रोग्राम देते हैं, पारिश्रमिक की राशि को दादा गुरुदेव की दादावाड़ियों के जीर्णोद्धार में दे देते हैं।
13 और 14 अप्रैल को होने वाले पूज्य गुरुदेव के प्रवचन एवं भजन संध्या बाज़ार नं. 6 में स्थित राजकमल आईल मील के प्रांगण में होंगे। इस पूरे प्रांगण की साफ सफाई चल रही है। वहीं पूरे नगर में पूज्य गुरुदेव के स्वागत के बड़े-बड़े होर्डिंग लगने शुरू हो गये हैं।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
