भक्तामर अखंड पाठ हुआ प्रारंभ

धर्म

भक्तामर अखंड पाठ हुआ प्रारंभ
रामगंजमंडी
श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर रामगंज मंडी में 24 घंटे का शनिवार प्रात काल बेला में भक्तामर पाठ प्रारंभ हुआ।

इसका आयोजन आदर्श महिलामंडल रामगंजमंडी द्वारा किया जा रहा है। जिसमें आकाश शास्त्री ने अपनी सेवाएं दी। उन्ही के निर्देशन में पाठ प्रारंभ करने के पूर्व की समस्त क्रियाएं मंगलाष्टक अभिषेक शांतिधारा की गई। शांतिधारा का पुण्यलाभ निलेश कुमार, दिव्यान, कीर्तिश धनोत्या परिवार कैथूली वाले रामगंजमंडी को मिला। इसके पश्चात मंडल जी पर मंगल कलश स्थापना महिलाओं द्वारा की गई।

जानकारी सांझा करते हुए बघेरवाल समाज के महामंत्री पदम सुरलाया ने बताया कि रविवार को अंखंड पाठ की पूर्णाहुति होगी। एवम श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा प्रातः 8:00 की जावेगी। एवं भक्तामर महामंडल विधान का संगीतमय आयोजन होगा

 

 

 

 

 

 

सुरलाया ने बताया की 24 घंटे के पाठ पूर्ण होने पर प्रातः बेला में नित्य नियम पूजन एवं भक्तामर महामंडल विधान भक्तिभाव के साथ संपन्न होगा। सकल जैन समाज से इस आयोजन में सम्मिलित होकर सहयोग कर पुण्य लाभ लेने की अपील की गई है।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *