जैन संतो की अगवानी

धर्म

-जैन संतो की अगवानी

रामगंजमंडी
रामगंजमंडी मे जैन श्वेताम्बर समाज के दो संत आचार्य श्रीसागरचंद सागर सुरी जी के शिब्य रत्न मुनिराज सिलेशचंद सागरजी ओर मुनिराज सिद्धचंद सागर जी पधारे। जैन श्वेताम्बर श्री संघ के अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि दोनो संतो का जावद में चार्तुमास था ओर अगला चार्तुमास जोधपुर हैं। जोधपुर जाते समय दोनो संतो से संधारा जाकर विनती की गई और रामगंजमंडी पधारने का आग्रह किया गया। संधारा से रामगंजमंडी तक के पैदल विहार में श्री संघ के विकास श्री श्रीमाल, अंशुल मेहता, महावीर धूपिया, अमन एल बोहरा, संजय मेहता, सुरेन्द्र रोका, विनोद डोसी,तन्मय डोसी साथ रहे।

 

 

 

आदर्श विद्या मंदिर स्कूल पर श्री संघ ने की अगवानी
शुक्रवार सुबह 6.30 बजे संधारा से पैदल विहार करके सुबह 9.30 बजे दोनो संत पंचमुखी रोड पर स्थित आदर्श विद्या मंदिर स्कूल पहुंचे जहाँ श्री संघ के सेकड़ो पुरुष और महिलाओं ने संतो की आगवानी की, ओर ढोल नगाडो के साथ बाज़ार नं. 3 मे स्थित आदिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर लेकर आए-

:- संतो ने जैन समाज के लोगों को एक घंटे का प्रवचन दिया- ओर धार्मिक कियाओं से जुड़े रहने की सीख दी. ओर मोक्ष पथ पर चलने के लिये प्रेरित किया।

यह रहे मोजूद

इस अवसर पर जैन समाज के मंगल डागी, सुधीरपारख,विकल्प डांगी,प्रकाश धारीवाल, पूर्व पार्षद साक्षी पारख, प्रदीप चतर, ,संदीप मेहता, गोरव बाफना, रवि बाफना के साथ महिला मंडल की सदस्याए रही उपस्थित।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *