त्याग ओर तपस्वियों की नगरी में हुआ मुनिश्री विश्वविजय सागर जी महाराज का नगर आगमन एवम हुआ महामिलन
सनावद–
धर्म ओर वैराग्य के पथ पर त्यागियों की नगरी सनावद में निरन्तर साधुओं का आना निरन्तर जारी है ।
समाज प्रवक्ता सन्मति जैन काका ने बताया की इसी क्रम में गुरुवार को गणाचार्य 108 श्री विरागसागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री विश्वविजय सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश धर्मनगरी सनावद में गुरुवार को प्रातः 8:00 बजे खंडवा की ओर से हुआ।
इसी अवसर पर नगर में विराजमान मुनि श्री प्रणेय सागर जी महाराज, अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज,सर्वाथसागर जी महाराज, सौम्य सागर जी महाराज ने मुनिश्री की। एवम महमिलन हुआ।आगवानी की साथ ही सभी समाजजनों ने मंगल अगवानी हेतु ढकलगांव फाटा खंडवा रोड पर पहुंचकर अगवानी में सम्मिलित होकर धर्म प्रभावना में सहयोगी बने ।
मुनिश्री सुपार्श्वनाथ मंदिर पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा जी के दर्शन किए तत्पश्चात श्री शांति सागर वर्धमान देशना संत निलय में प्रातः 8:30 बजे से मुनि संघ के मंगल प्रवचन संपन्न हुवे तत्पश्चात पश्चात 9:30 बजे मुनि संघ की आहारचर्या संपन्न हुई।
जिसमें आज मुनि संघ को आहार करवाने का सौभाग्य महेन्द्र कुमार पाटोदी,राजेश कुमार चौधरी,अक्षय कुमार सराफ, मुकेश कुमार जैन शुभम् पेप्सी,एवं नवनीत कुमार जैन को प्राप्त हुआ। इस अवसर सभीसमाजजन उपस्थित थे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312





