आचार्य ज्ञानसागर जी की जन्मभूमि मुरैना के निकट ज्ञानतीर्थ क्षेत्र के पंचकल्याणक मे उमड़ा जन सैलाब
मुरेना
समाधिस्थ सराकोद्धारक, शाकाहार प्रवर्तक आचार्य ज्ञानसागर जी महाराज की जन्मस्थली के निकट बने ज्ञानतीर्थ पर आयोजित पंचकल्याणक महामहोत्सव के अन्तर्गत जन्म कल्याणक के अवसर पर ऐसा लगा मानो पूरा भारत वहां उमड़ आया हो! कार्यक्रम मे विराजित पट्टासीन आचार्य ज्ञेयसागर जी, स्वस्तिधाम प्रवर्तक गणिनी आर्यिका 105 स्वस्तीभूषण माताजी, सृष्टिभूषण माताजी, समेत सम्पूर्ण संघ के सानिध्य मे भव्य आयोजन चल रहे हैं!
इस अवसर पर आगरा से आगरा दिगम्बर जैन परिषद के अध्यक्ष श्री जगदीश जैन, महामन्त्री सुनील जैन व देश के जाने माने जैन समाज के एन्कर मनोज बांकलीवाल भी पहुंचे और पूज्य आर्यिका 105 स्वस्तीभूषण माताजी को आगामी महावीर निर्वाण कल्याणक कार्यक्रम हेतु आगरा आने के लीये श्रीफल निवेदित कीया!

इस अवसर पर कमलानगर आगरा के ही श्री रूपेश जैन को इस कार्यक्रम का सौधर्म इन्द्र बनने का सौभाग्य मिला, इस अवसर की लीला व जन्माभीषेक का भी आयोजन देखने आगरा से सैंकडो लोग पहुंचे!
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
