शाही पंचकल्याणक अभिनंदनोदय अतिशय क्षेत्र ललितपुर में तप कल्याणक महामहोत्सव32000 मुकुटबद्ध राजाओं द्वारा निकाली गई आदिकुमार की बारात बिना पुरुषार्थ के पुराना पुण्य भी काम नहीं आएगा सुधासागर महाराज
ललितपुर

अभिनंदनोदय तीर्थ ललितपुर में गुरुवार को पूज्य मुनि पुंगव सुधासागर महाराज संघ सानिध्य में तब कल्याणक मनाया गया। इस कार्यक्रम में प्रातःकाल की शुरुआत मंगलाष्टक के साथ हुई तत्पश्चात मुनि श्री की मंगल देशना सुनने का मंगल सौभाग्य सभी भक्तों को प्राप्त हुआ । जन्म कल्याणक की पूजन के पश्चात महाराजा नाभीराय का राजदरबार , युवराज आदिकुमार का विवाह , आदिकुमार का राज्याभिषेक और 32000 मुकुटबद्ध राजाओं द्वारा भेंट समर्पण , राज्य संचालन , सत्कर्म का उपदेश , 72 कलाओं को सिखाना , दंड व्यवस्था , दंडनायक की स्थापना , शिक्षा संस्कार , युवराज आदिकुमार का वैराग्य , बारह भावना की भव्य प्रस्तुति , लोकांतिक देवों का आगमन उनके द्वारा वैराग्य की अनुशंसा , भरत बाहुबली को राज्य सौपना ,सुदर्शन नामक पालकी में दीक्षा वन की ओर प्रस्थान उसके पश्चात दीक्षा की विधि संपन्न कराई गई ।
अंकन्यास संस्कारारोपण , पूजन , निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज ने सभा को उद्बोधित करते हुए कहा कि कल किए गए पुण्य को गौण करके आज क्या करना है कल के लिए कैसे कमाना है ये सोचो । बिना पुरुषार्थ के तो पुराना पुण्य भी काम में नहीं आयेगा और जब जिस युग में अतीत के पुण्य को वर्तमान के ताजे पुण्य में मिला लोगे उसी युग से मोक्ष के दरवाजे खुल जाएंगे।अदृश्य पुण्य को लाने का परिणाम आए तो समझना तुम अभक्ष्य को खा रहे हो क्योंकि तुम अपनी किस्मत , भाग्य अच्छा चाहते हो वर्तमान में क्रिया करना नही चाहते। मोक्ष को यदि सुरक्षित करना है तो वर्तमान के कर्मो को प्रधानता देना होगी महानुभव ।संध्याकालीन बेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुंबई निवासी ललितपुर प्रवासी *बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर बेबी खुशबू* ने सरगमे छेड़ी तत्पश्चात कंठस्थ कला केंद्र दिल्ली के कलाकारों के माध्यम से संपन्न कराकर सभा का विसर्जन किया ।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
