मुनिश्री विमल सागर महाराज संघ का हुआ विदिशा नगर में मंगल आगमन

धर्म

मुनिश्री विमल सागर महाराज संघ का हुआ विदिशा नगर में मंगल आगमन

विदिशा ः संत शिरोमणि आचार्य श्री108 विद्यासागरजी महाराज के परम प्रभावक शिष्य एवं आचार्य श्री108 समय सागर महाराज के आज्ञानुवर्ती मुनि श्री विमलसागर महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश सांयकाल 5 बजे गुलाब वाटिका से विदिशा नगर में हुआ। सकल दि. जैन समाज ने मंगल अगवानी की मुनि संघ मुख्यमार्ग से होते हुये श्री शांतिनाथ जिनालय स्टेशन जैन मंदिर पहुंचे यहा पर एस. एस.एल जैन टृस्ट के अध्यक्ष संजय सेठ एवं समाज के पदाधिकारियों ने मंगल कलश के साथ मुनि श्री का पाद प्रक्षालन किया।

 

 

प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया मुनिसंघ श्री शांतिनाथ जिनालय में विराजमान है एवं 23 जून को प्रातः8:30 से प्रवचन तत्पश्चात आहार चर्या यही से संपन्न होगी।

 

24 जून मंगलवार समाधिस्थ आचार्य भगवन् श्री विद्यासागर जी महाराज की मूर्ति की मंगल अगवानी मुनि संघ के सानिध्य में प्रातः8 बजे गुलाब वाटिका से सांची रोड से विशाल चल समारोह के साथ होगी जो कि डंडा पुरा, बड़ाबाजार, तिलकचौक, किरी मोहल्ला, जयप्रकाश मंच होते हुये श्री पारसनाथ दि. जैन मंदिर अरिहंत बिहार में पहुंचकर धर्मसभा के रुप में परिवर्तित होगी

प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया उपरोक्त मूर्ती को अरिहंत विहार मंदिर के ध्यान केंद्र में मुनिसंध के सानिध्य में मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित किया जाएगा तथा आचार्य विद्यासागर सभाग्रह में मुनिसंघ की देशना तथा आहार चर्या संपन्न होगी

श्री पारसनाथ दि. जैन मंदिर एवं सकल दि. जैन समाज समिति के समस्त पदाधिकारियों ने नगर के सभी श्रद्धालुओं से दो दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेंने की अपील समस्त समाज बधुओं से अपील की है।

          संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *