विरागोदय तीर्थ महामहोत्सव मे हुआ बुद्धिजीवी सम्मेलन

धर्म

विरागोदय तीर्थ महामहोत्सव मे हुआ बुद्धिजीवी सम्मेलन

पथरिया (दमोह) –

विरागोदय महामहोत्सव मे गुरुवार के प्रातःकाल गणाचार्य श्री 108 विराग सागर जमहाराज के परम प्रभावक श्रमणाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज का पचास पिच्छी सहित मंगल आगमन हुआ। गुरु शिष्य का मंगल मिलन भावविभोर और स्मृति पटल पर छा गया। 300 से अधिक साधु संतों के विशाल महाकुंभ में सभी धर्म लाभ हेतु डुबकी लगा रहे हैं।आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी के मंगल प्रवचनो का लाभ भी प्राप्त हुआ। गणाचार्य श्री विराग सागर जी के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य प्रमोद बारदाना सागर को प्राप्त हुआ।

 

 

 

बुध्दिजीवी सम्मेलन मे हुये सम्मानित

 

बुद्धिजीवी वर्ग का सम्मेलन श्रमणी आर्यिका विकामयाश्री एवं विगुज़नश्री के मंगल निर्देशन में हुआ जहां राजस्थान उदयपुर के युवा उद्योगपति यूथ आईकॉन नमन पचोरी जी सपत्नी उपस्थित हुए उन्होंने अपने उदबोधन में कहा आचार्यश्री का अगला युग प्रतिक्रमण राजस्थान की धर्मधरा उदयपुर में आयोजित हो। देश के सभी युवाओं को भी संदेशित किया। पूर्व विधायक सुनील जैन,आचरण संपादक निधि जैन के मुख्य अतिथि रहे।साथ ही इंजीनियरिंग, प्रोफेसर, डॉक्टर, वकील,शिक्षक, समाजसेवी, पत्रकारों को महोत्सव समिति ने सम्मानित किया गया।

 

राजेश रागी/रत्नेश जैन बकस्वाहा से प्राप्त जानकारी

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *