श्रद्धेय श्री निर्मल सेठी की पुण्यतिथि पर मनाया जैन धरोहर दिवस -महासभा के आधार में कोटा का भी महत्व है*
कोटा, 27 अप्रैल। लगभग 130 वर्षों से दिगम्बर जैन समाज का प्रतिनिधित्व करने वाली भारत की सबसे प्राचीन संस्था श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा के उत्थान पुरुष श्रद्धेय श्री निर्मल कुमार सेठी की पुण्य तिथि के अवसर पर शिक्षा नगरी कोटा में भी जैन धरोहर दिवस मनाया गया ।
हाड़ौती संभाग अध्यक्ष नरेश पांड्या ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार प्रातः 9 बजे श्री दिगम्बर जैन मंदिर, विज्ञान नगर में एक सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता कोटा जैन समाज के संरक्षक श्री राजमल पाटोदी ने की । कार्यक्रम में चित्र अनावरण श्री श्रवण कुमार निखिल कुमार बड़जात्या द्वारा एवं दीप प्रज्वलन श्री संजय श्रीमती निशा पांड्या द्वारा किया गया ।विज्ञान नगर महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण किया गया ।

इस अवसर स्वागत उद्बोधन देते हुए नरेश पांड्या ने कहा कि जो दायित्व पाटोदी साहब द्वारा हमारी टीम को सौंपा गया है हम हाड़ौती संभाग में महासभा के सभी प्रकल्पों को पूर्ण करने का सार्थक प्रयास करेंगे । पुरातत्व संयोजक जे. के. जैन ने तीर्थ संरक्षिणी महासभा द्वारा करवाए जा रहे जीर्णोद्धार की योजनाओं पर प्रकाश डाला । 



कोटा में ही श्री सेठी को अध्यक्ष पद सोपा गया था राजमल पाटोदी
संरक्षक श्री राजमल पाटोदी ने बताया कि सन 1979 में कोटा के ही पालीवाल कंपाउंड में आयोजित महासभा की बैठक में श्री निर्मल सेठी को महासभा अध्यक्ष का पद भार सौंपा गया था । एवं लगभग 40 वर्षों तक इस पद पर रहते हुए श्री सेठी जी ने महासभा की खूब सेवा की सही मायने में महासभा की उन्नति में कही न कही कोटा का भी आधार है ।


गुल्लक योजना के संयोजक एवं पुरातत्व विद डॉ आर के जैन ने कोटा के विभिन्न मंदिरों से गुल्लक के जरिए प्राप्त सहयोग का विवरण देते हुए अन्य मंदिर समितियों को भी तीर्थ संरक्षिणी गुल्लक अपने मंदिर में रखवाने का आग्रह किया ।
संभाग महामंत्री राकेश जैन ‘चपलमन’ ने महासभा के सभी विभागों की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में भारत की सबसे प्राचीन दिगम्बर जैन प्रतिनिधि संस्था के रूप में महासभा का जीवंत रहना ओर विस्तार को प्राप्त होना भी एक आश्चर्य से कम नहीं ।
निखिलेश सेठी ने बताया कि आगामी 18 मई को विश्व संग्रहालय दिवस मनाया जाता है इस अवसर को कोटा संग्रहालय में स्थित जैन गैलेरी को खोला जाएगा। जिसका लाभ सभी समाज जन ले सकते है । इसी अवसर पर तीर्थ संरक्षण हेतु श्री राजकुमार चांदवाड़ द्वारा विशेष घोषणा के साथ निखिलेश सेठी एवं सुरेश हरसौरा द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया ।
कार्यक्रम में सकल दिगम्बर जैन समाज समिति के महामंत्री पदम बडला, महासभा के कार्याध्यक्ष राजेन्द्र गोधा, कोषाध्यक्ष जीवनधर सोगानी, मनोज जैसवाल, ईश्वर सोनी, प्रद्युम्न पाटनी सहित कई गणमान्य श्रेष्ठियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री पी.के हरसौरा द्वारा किया गया ।
राकेश जैन ‘चपलमन’9829097464 से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
