दर्शनोदय तीर्थ पर कुछ ना कुछ नया मिलता है– अभयसागर महाराज थूबोनजी से किया मुनि संघ ने विहार

धर्म

: दर्शनोदय तीर्थ पर कुछ ना कुछ नया मिलता है– अभयसागर महाराज थूबोनजी से किया मुनि संघ ने विहार

अशोक नगर–

पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री अभय सागर महाराज का दर्शनोंदय तीर्थ थुबोंनजी में मंगल आगमन हुआ। यहां पर उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि दर्शनोदय तीर्थ थूबोनजी आओ तो हर बार कुछ ना कुछ नया मिलता है।यहां जो आप बड़े बाबा की स्तुति आराधना कर रहे हैं। इसकी प्रतिष्ठा जहागीर के समय पर हुई थी। बड़े बाबा की प्रतिमा के नीचे लगी पावटी पर लिखी प्रशस्ति में भारत के तात्कालिक सम्राटजहांगीर का नाम स्पष्ट लिखा है।

 

 

 

इस पर विशेष जानकारी देते हुए कहा कि ये ऐसा तीर्थ है कि यहां आप खोज करते जाये और नया नया पता लगाते जाये यहां के प्रकृति सौंदर्य और आबोहवा को तो आने वाले सभी यात्री महसूस करते हैं। लेकिन थूबोनजी में जो आध्यात्मिकता के साथ सूकून बिखरा पड़ा है। उसके लिए आपको मन लगाना पड़ेगा।इस दौरान कमेटी द्वारा मुनिश्री के साथ पैदल विहार कर आये युवाओं का सम्मान किया गया


18फरवरी से 25फरवरी तक होंगे चंदेरी में होंगे पंचकल्याणक

मध्यप्रदेश महासभा के संयोजक विजय धुर्रा ने कहा कि परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री अभयसागरजी महाराज ससंघ के सान्निध्य में ऐतिहासिक नगरी चन्देरी में पंचकल्याणक महोत्सव का 18फरवरी से 25फरवरी तक होने जा रहा है। अतिशय क्षेत्र दर्शनोंदय तीर्थ थूबोनजी कमेटी आपके साथ कदम से कदम मिलाकर काम करेगी।

 

चंदेरी कमेटी के मंत्री अविनाश जैन ने कहा कि ये पंचकल्याणक महोत्सव पूरे जिले का उत्सव है और हम पूरी कमेटी की सेवा चाहते हैं। दोपहर बाद मुनि संघ ने चन्देरी की ओर विहार कर दिया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *