टिपटा जैन मंदिर -वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका का हुआ विमोचन

धर्म

टिपटा जैन मंदिर -वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका का हुआ विमोचन
कोटा, 13मई । कोटा नगर की स्थापना के समय से ही स्थापित श्री 1008 श्री महावीर स्वामी मंदिर का हाल ही में पुनर्निर्माण करवाया गया ।

 

इस नव निर्मित मंदिर का आगामी 23 से 25 तारीख को भव्य वेदी प्रतिष्ठा एवं शिखर कलशारोहण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है ।उसकी आमंत्रण पत्रिका का विमोचन मंगलवार को नव निर्मित जिनालय के प्रांगण में ही किया गया ।

श्री सकल दिगम्बर जैन समाज समिति के संरक्षक श्री विमल  नान्ता,अध्यक्ष श्री प्रकाश ज बज, महामंत्री श्री पदम ज बडला, कोषाध्यक्ष श्री जितेन्द्र  हरसौरा एवं समाज श्रेष्ठियों व मंदिर कमेटी सदस्यों की उपस्थिति में आयोजन की आमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया गया ।

 

इस अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष प्रकाश  मालू  वाला ने सबका स्वागत करते हुए कहा की हमारे पूर्वजों ने जिस संपत्ति का निर्माण किया उसको सहेजने का दायित्व भी हमारा है और अभी समाज बंधुओ के सहयोग से इस प्राचीन मंदिर का पुनर्निर्माण कर हमने उस दायित्व का निर्वहन किया है अब भगवान को उचित स्थान पर विराजमान करना है जिसके उद्देश्य से ही भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसकी जिम्मेदारी पूरी कोटा जैन समाज की है ।

 

प्रतिष्ठा महोत्सव के संयोजक नवीन दोराया (रानपुर वाले ) सहसंयोजक भानू बोरखंड्या एवं मनोज मालूजी ने बताया की 23 मई को घटयात्रा एवं ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी एवं 25 मई को भगवान को नवीन वेदी पर विराजमान किया जाएगा ।

 

महिला संयोजिका अनिता हरसौरा (सांदड़ी वाले) ने बताया की 24 मई सांयकाल इंद्र परिवार की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी ।
पत्रिका विमोचन के दौरान बघेरवाल समाज अध्यक्ष श्री सुरेश जी हरसौरा, शिखर सेठिया, अनिकेत सबदरा, राकेश जैन ‘चपलमन’, नरेश सुरलाया, अनिल ठोरा, राजेश जैन बंटी, मनोज जैसवाल, ताराचंद बडला, यतीश खेड़ा, जम्बू जी सराफ, विमल जी वर्धमान, जम्बू जी सेठिया, पवन ठोला, प्रकाश सामरिया, दीपक नांता, अनिल दौराया, विजय दुगेरिया, मनीष मोहिवाल
त्रिलोक डूंगरवाल, जम्बू जी मोड़क वाले आदि श्रेष्ठिजनों की उपस्थिति रही ।

राकेश जैन ‘चपलमन’9829097464 से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *