पूज्य पुण्य सागर महाराज ससंघ का शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखरजी से सोनागिर के लिए 4 फरवरी को होगा मंगल विहार
सम्मेदशिखर
परम पूज्य चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य श्री अजीत सागर महाराज के शिष्य एवं पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज के संघस्थ परम पूज्य वात्सल्य मूर्ति मुनि श्री पुण्य सागर महाराज ससंघ (16पिच्छी) का मंगल विहार 4 फरवरी 2023 को दोपहर 1:00 बजे शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखरजी से सोनागिर के लिए होगा।
मार्गदर्शन प्रतिष्ठा सेवा चंद्रिका बाल ब्रह्मचारी वीणा दीदी (बिगुल) एवम अजीत जैन गुवाहाटी से प्राप्त जानकारी के साथ
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
