परम पूज्य मुनिश्री संयत सागर महाराज का हुआ रामगंजमंडी नगर में मंगलआगमन
रामगंजमंडी
परम पूज्य आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनिश्री 108 संयत सागर महाराज का मंगल आगमन हुआ महाराज श्री संधारा से मंगल विहार करते हुए रामगंज मंडी नगर पहुंचे यहां शांतिनाथ दिगंबर जैन नसिया में संरक्षक अजीत कुमार सेठी, अध्यक्ष दिलीप विनायका, उपाध्यक्ष चेतन बागड़िया, गजेंद्र झांझरी अभिषेक लुहाड़िया आदि ने गुरुदेव की मंगल आगवानी की।
महाराज श्री ने शांति नाथ दिगंबर जैन नसिया के दर्शन किए उसके बाद उन्हें शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर लाया गया जहां मंदिर के प्रवेश द्वार पर भी उनकी अगवानी की गई एवं पद् प्रक्षालन कर मंगल आरती की। महाराज श्री के मंगल विहार में सिद्धार्थ बाबरिया, नितिन जैन सबदरा,प्रशांत जैन आचार्य, दिव्यांश जैन, अनंत जैन, भूपेंद्र जैन, संयम जैन काला हर्षित जैन अनंत आदि सम्मिलित रहे। महाराज श्री ने शांतिनाथ भगवान के दर्शन किए। प्रातः बेला में गुरुदेव के मंगल प्रवचन शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में होंगे एवं आहारचर्या संपन्न होगी। इस वर्ष का चातुर्मास महाराज श्री का रावतभाटा नगर में संपन्न होगा।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
