कुंडलपुर में मुनि श्री विनीत सागर जी महाराज एवं चंद्रप्रभ सागर जी महाराज की हुई भव्य आगवानी
दमोह
संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज के परम तपस्वी शिष्य मुनि श्री विनीत सागर जी महाराज एवं मुनि श्री चंद्रप्रभ सागर जी महाराज जी के कुंडलपुर पहुंचने पर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के साथ अनेक भक्त जनों ने भव्य अगवानी की वही कुंडलपुर में पूर्व से विराजमान मुनिसंघ एवं आर्यिका संघ ने भी द्वार तक पहुंचकर मुनि द्वय की मंगल आगवानी की। आचार्य संघ के सबसे वरिष्ठ निर्यापक मुनि श्री समय सागर जी महाराज एवं योग सागर जी महाराज के साथ अनेक वरिष्ठ मुनि गण भी मुनि द्वय को लेने के लिए गए।

मुनि संघ की मंगल अगवानी ढोल नगाड़ों के साथ की गई। मुख्य द्वार पर महिला मंडल के द्वारा मंगल कलशो के साथ मुनि संघ की आरती उतारी गई कमेटी के द्वारा मुनि संघ का पाद प्रक्षालन भी किया गया। वहीं दूसरी ओर बड़े बाबा के उच्चासन दिवस पर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया एवं गरीब जनों में कंबल का भी वितरण किया गया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी
