मुनि द्वय गुरु चरणो में

धर्म

मुनि द्वय गुरु चरणों में
हर कोई कुडलपुर जाकर यह कहता है कुडलपुर की धूल सर सर लगाने आया अपने बड़े बाबा को मनाने आया हु
लेकिन अभी तो वहां छोटे बाबा आचार्य श्री विद्यासागर महाराज भी विराजमान है साथ ही गुरुदेव की शिष्य मंडलीयो का आगमन हो रहा है वही कही का हो चुका 20 जनवरी 2021 वह बेला पावन हो गयी जब विनीत सागर महाराज,चन्द्रप्रभ सागर महाराज का आगमन गुरू चरणों मे हुआ। 7 वर्षो बाद जब गुरु चरणों मे मुनि द्वय पहुंचे वह क्षण एक रोमाचित कर देने वाला था गुरू के दर्श कर मुनि द्वय भाव विहल थे गुरु तेरे चरणों की धुल जो लगायी इससे पूर्व समस्त मुनि संघ ने ज्येष्ठ मुनिराजों को परिक्रमा की। सचमुच साक्षात समवसरण दिख रहा था अगर कहा जाए तो इस वक्त जितनी पीछी साधु साध्वी भगवन्त कुडलपुर में उतने अन्यत्र कही नही है। इंसमे कोई शक नही मुनि द्वय ने जितनी धर्म प्रभावना मुनिद्वय ने छोटे छोटे गाँवो में की वह एक पर्याय बन चुका है। विशेषकर राजस्थान जिसमे रामगंजमडी पर मुनि द्वय का विशेष रहा वही बोराव,भवानीमंडी एक कीर्तिमान लिख गए।
वही मुनि श्री विनीत सागर जी महाराज एवम मुनि श्री चंद्रप्रभ सागर
जी महाराज जी के कुंडलपुर पहुंचने पर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के साथ अनेक भक्त जनों ने भव्य अगवानी की वही कुंडलपुर में पूर्व से विराजमान मुनिसंघ एवं आर्यिका संघ ने भी द्वार तक पहुंचकर मुनि द्वय की मंगल आगवानी की। आचार्य संघ के सबसे वरिष्ठ निर्यापक मुनि श्री समय सागर जी महाराज एवं योग सागर जी महाराज के साथ अनेक वरिष्ठ मुनि गण भी मुनि द्वय को लेने के लिए गए। मुनि संघ की मंगल अगवानी ढोल नगाड़ों के साथ की गई। मुख्य द्वार पर महिला मंडल के द्वारा मंगल कलशो के साथ मुनि संघ की आरती उतारी गई कमेटी के द्वारा मुनि संघ का पाद प्रक्षालन भी किया गया। वहीं दूसरी ओर बड़े बाबा के उच्चासन दिवस पर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया एवं गरीब जनों में कंबल का भी वितरण किया गया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *