ज्ञान के बिना धन का उपयोग करना दुख का कारण रहता है स्वस्ति भूषण माताजी
कोटा
परम पूज्या भारत गौरव गणिनी आर्यिका 105 स्वस्ति भूषण माताजी ने ज्ञान का महत्व बताया उन्होंने कहा कि हम सभी यह जानने लगे हैं कि धन से सुख मिलता है, जबकि ज्ञान के बिना धन का उपयोग करना दुख का कारण रहता है।
विज्ञान नगर दिगंबर जैन मंदिर में अपने प्रवचन के माध्यम से माताजी ने कहा कि कोरोनाकाल हम सब ने देखा की धनवान व्यक्ति भी अपना जीवन बचाने के लिए असहाय महसूस करता रहा। मनुष्य को यह ज्ञान तो है कि पाप करना गलत है, पर अपने क्षणिक सुख के लिए पाप कर बैठता है।

माताजी ने कहा कि सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान, सम्यक चरित्र यदि






समझ में आ जाए तो जीवन सफल होजाए।

ज्ञान और प्रैक्टिकल बराबर मात्रा में होना चाहिए। धर्म सभा को क्षुल्लक 105 परिणाम सागर महाराज ने भी धर्म सभा को संबोधित किया। ग्राम सभा के प्रारंभ में सुनीता ठोरा द्वारा मंगलाचरण किया गया। चैतन्यप्रकाश बंसल परिवार को गुरु मां के पाद प्रक्षालन एवम शास्त्र भेंट का सौभाग्य मिला।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
