दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय प्रदीप कासलीवाल का स्मृति दिवस जीवदया परोपकार के कार्य कर मनाया

धर्म

 

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय प्रदीप कासलीवाल का स्मृति दिवस जीवदया परोपकार के कार्य कर मनाया

रामगंजमंडी

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष  प्रेरणा सोत्र जैन रत्न परम श्रद्धेय स्व श्रीमान प्रदीप कासलीवाल  की 75 वी जन्म जयंती के अवसर पर दिनांक 13 जनवरी 2023 को दिगंबर जैन सोशल ग्रुप रामगंजमंडी द्वारा परोपकार जीव दया के कार्य कर मनाया इस क्रम में गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाया गया। उसके बाद

 

 

 

रामगंजमंडी रोडवेज बस स्टैंड पर चल रही इंदिरा गांधी रसोई योजना में शुक्रवार को  75 वे जन्मदिवस पर उनकी स्मृति में

श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप रामगंजमंडी के अध्यक्ष प्रदीप शाह, सचिव राजीव बाकलीवाल, मयंक सांवला, शिशिर मित्तल, एवं युवा दल सचिव राजकुमार पारख के साथ इंदिरा रसोईघर योजना पहुंचे 100 व्यक्तियों के भोजन की राशि जमा कराई एवम वहां मौजूद लोगों को भोजन कराया। सांयकाल आरती
भक्तामर जी का पाठ का आयोजन शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर रामगंज मंडी में रखा गया सभी सदस्य जन्म जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *