शीतल धाम की पावन भूमि की रज रज पवित्र है वीर सागर महाराज
निर्यापक श्रमण वीर सागर महाराज का विदिशा में हुआ मंगल प्रवेश
विदिशा ः
संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्या सागर जी महामुनिराज के शिष्य एवं नवाचार्य समय सागर जी महामुनिराज के आज्ञानुवर्ती निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 वीर सागर जी महाराज ससंघ का विदिशा मे भव्य मंगल प्रवेश हुआ धर्म नगरी विदिशा में स्थान स्थान पर बंधनवार एवं रांगोली से सजाया गया था।
श्री धर्मनाथ दि. जैन मंदिर बंटीनगर से मुनिसंघ की शोभायात्रा विद्यासागर दिव्यघोष के साथ प्रारंभ हुई जो कि ओव्हरब्रिज से होती हुई खरीफाटक रोड़ के जिनालयों के दर्शन कर माधवगंज स्थित श्री शांतिनाथ जिनालय पहुंचे एवं दर्शन कर माधवगंज चौराहे पर विशाल पांडाल में धर्म सभा संपन्न हुई।

प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया धर्मसभा से पूर्व मंगलाचरण एवं पाद प्रक्षालन का सौभाग्य संजय मामा परिवार को मिला एवम शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य मुनि श्री मेघदत्त सागर महाराज के गृहस्थ जीवन के पुत्रअभिषेक जैन तथा अशोक जैन सागर परिवार को प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर श्री सकल दि. जैन समाज,श्री शीतल विहार न्यास, मुनिसेवक संघ सहित नगर के सभी जिनालयों के पदाधिकारीओं समस्त महिला मंडल, समग्र पाठशाला की शिक्षाकाये एवं बच्चों ने विदिशा नगर में चातुर्मास हेतु श्रीफल समर्पित कर निवेदन किया। इस अवसर पर मुनि श्री ने विदिशा को विशिष्ठ दिशा बताते हुये कहा कि जिस भूमी पर स्वयं भगवान अवतरित हुये हों जंहा इस युग के साक्षात भगवन स्वरूप आचार्य गुरुदेव के चरण एक बार नहीं बल्कि पांच बार पड़े एवं जिस शीतलधाम की भूभी पर चातुर्मास एवं भगवान के पंचकल्याणक संपन्न हुये हों वह पवित्र भूमी की रज रज पवित्र है ऐसी पवित्र भूमी पर 2008 में गुरुदेव के साथ तथा 2014 में गुरुदेव की आज्ञा से विदिशा आया था एवं दस वर्ष पश्चात 2024 में पुनः आगमन हुआ है। मुनि श्री ने विदिशा वासियों को आशीर्वाद देते हुये कहा कि आप सभी अपनी पांचों उंगलियों को समेट कर मुट्ठी बंद कर शीतलधाम के निर्माण को गति प्रदान कीजिये।आगे की कार्यक्रम के संदर्भ में कहा कि जैसी गुरुदेव की आज्ञा होगी उस अनुसार कार्यक्रम निर्धारित होगा।प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया मुनि श्री वीरसागर जी महाराज स संघ श्री शांतिनाथ जिनालय स्टेशन जैन मंदिर में विराजमान है। मुनिश्री के द्वारा कल 27 जून से प्रातः5 बजे से 5:30 तक मेडीटेशन कराया जाएगा बाद में यहा से शीतलधाम की ओर रवाना होंगे एवं भगवान आदिनाथ वर्रो बाले बाबा के चरणों का अभिषेक एवं शांतिधारा उपरांत 8-15 से प्रातः प्रवचन स्टेशन जैन मंदिर में होंगे एवं दौपहर में तीन बजे स्वाध्याय कक्षा एवं सांयकाल6 बजे आचार्य भक्ती सहित सभी कार्यक्रम अगली सूचना तक स्टेशन जैनमंदिर मे रहेंगे।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
