रामगंजमंडी से अतिशय क्षेत्र कैथूली पदयात्रा को लेकर श्री वीर जैन सोशल ग्रुप की अहम बैठक संपन्न

धर्म

रामगंजमंडी से अतिशय क्षेत्र कैथूली पदयात्रा को लेकर श्री वीर जैन सोशल ग्रुप की अहम बैठक संपन्न
रामगंजमंडी

श्री वीर जैन सोशल ग्रुप रामगंजमंडी की अहम बैठक शुक्रवार की रात को सुनील सुरलाया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें ऐतिहासिक पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। यह पदयात्रा दिनांक 1 जनवरी 2023 को विश्व शांति की कामना अहिंसा शाकाहार का प्रचार व संपूर्ण विश्व महामारी मुक्त हो इस कामना को लेकर रामगंजमंडी से अतिशय क्षेत्र कैथुली तक नववर्ष का आगाज करते हुए एक विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी। जिसमें अपार समूह वह सकल दिगंबर जैन समाज मौजूद रहेगा। श्री वीर जैन सोशल ग्रुप से मिली जानकारी अनुसार पदयात्रा को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है।
इस पदयात्रा को चलो कैथुली नाम दिया गया है। यह पदयात्रा 1 जनवरी 2023 नव वर्ष की प्रातः बेला में श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर बाजार नंबर 1 से प्रातः 5:45 बजे रवाना होगी जिसमें महिला बच्चे बुजुर्ग सभी बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। पदयात्रा के प्रथम चरण में समूह सदस्य व पदयात्री श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मूलनायक शांतिनाथ भगवान के समक्ष दर्शन कर प्रभु चरणों में श्रीफल समर्पित कर रवाना होंगे। उपरांत श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर पहुंचकर भगवान महावीर के समक्ष श्रीफल समर्पित कर दर्शन करेगे। वही श्री वीर जैन सोशल ग्रुप द्वारा समस्त पद यात्रियों का अभिनंदन किया जाएगा। समूह के पदाधिकारी इस पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी से अपील कर रहे हैं जिसको लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। यह पदयात्रा लगभग 17 किलोमीटर की होगी। सभी पद यात्रियों के लिए पदयात्रा के मध्य में अल्पाहार जाखेटिया कृषि फार्म पर व कैथुली में भोजन व सभी पद यात्रियों के लिए वापसी मे वाहन की व्यवस्था श्री वीर जैन सोशल ग्रुप द्वारा की गई है। अतिशयकारी पारसनाथ भगवान के समक्ष्य सभी पहुंचकर प्रभु की भक्ति अभिषेक पूजन व भक्तिमय भक्तामर पाठ करेंगे। साथ ही प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी कैथूली द्वारा समस्त पदयात्रियों का अभिनंदन भी किया जाएगा।

 

 

 

आयोजक श्री वीर जैन सोशल ग्रुप रामगंजमंडी ने सभी से बढ़

चढ़कर भाग लेने की अपील की है साथ इच्छुक सभी पदयात्री

अपने नाम 30 दिसंबर 2022 शाम 5:00 बजे तक निम्न

व्यक्तियों से संपर्क कर बता देवे।
सुनील जैन 99285 53033
संजय जैन 9784516101
नीलेश जैन 9413085910

अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *