सम्मेद शिखर पारसनाथ पर्वत की पवित्रता पर खड़ा हो गया है प्रश्नचिन्ह
क्रिसमस के चलते 20,000 से अधिक यात्री पहुंचे जमकर नाच गाना किया
पारसनाथ
झारखंड में स्थित है पवित्र तीर्थ स्थल सम्मेद शिखरजी पर पवित्रता पर प्रश्न खड़ा हो गया है। 25 दिसंबर को छुट्टी होने की वजह से लगभग 20000 यात्री वहां पहुंचा और देर रात तक वहां जमा रहा इस स्थल की पवित्रता पर खड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। यहां पहुंचे यात्रियों ने जमकर नाच गाना किया और ऊपर ले जाकर कोल्ड ड्रिंक आदि का सेवन किया जो क्षेत्र की पवित्रता को नष्ट करता है। क्षेत्र की शुद्धता पर कड़ा प्रहार करता है। यह एक विडंबना है कि वहां पहुंचे बच्चे सैलानी पवित्र तीर्थ स्थल की गरिमा को भंग करते दिखाई दिए और फिल्मी गाना पर झूम रहे थे।
सुरक्षाकर्मियों ने लोगों के बैग की जांच भी की जांचक्रम में आपत्तिजनक सामाग्री पाए जाने पर उन्हें पर्वत के ऊपर जाने से रोक दिया गया।
वही पहाड़ पर बाइकर्स का रेला श्रद्धालुओं को भयभीत कर रहा था और पैदल बंदना में यात्रा करने वालों को असुरक्षा का सामना करना पड़ा। यदि सरपट दौड़ते हुए मोटरसाइकिल बाइकर्स यदि प्रशासन ने लगाम नहीं लगाई तो आगे चलकर बड़ी दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है। सभी को मिलकर इसकी पवित्रता अस्मिता को बनाए रखना आवश्यक है। जैन तीर्थ स्थल हमारी शान है हमारा गौरव है और हमारी संस्कृति का द्योतक है। इसे विडंबना ही कहा जाएगा कि हमारे तीर्थ और पवित्र स्थलों को हम पिकनिक स्पॉट बना रहे हैं। जो हमारी संस्कृति पर करारा व्रजपात करता है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी
