विशुद्ध कुल संघपति श्री देवेंद्र उर्मिला टोंग्या एवं विशुद्ध विज्ञ सम्मेद शिखर पदयात्रा के संयोजक महेश जैन एवं पदम गार्ड का किया गया अभिनंदन
गुगोली फतेहपुर
परम पुज्या सर्वाधिक दीक्षा प्रदात्री गणिनी आर्यिका विशुद्ध मति माताजी एवं पट्ट गणिनी आर्यिका विज्ञमति माताजी संघ सहित शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखर की ओर अपने कदम बढ़ा रहा है। आज की प्रातः बेला और गौरवमई हो गई जब गुरु मां के दर्शन करने विशुद्ध कुल संघ पति श्री देवेंद्र उर्मिला टोंग्या एवम विशुद्ध कुल शिरोमणि मां विशुद्ध विज्ञ सम्मेद शिखरजी पदयात्रा के संयोजक श्री महेश जैन पदम गार्ड पहुंचे। जहां उनका भाव भीना स्वागत अभिनंदन किया गया। पूज्य गुरु मां अपने संग सहित भीषण शीतलहर के बावजूद भी पावन तीर्थ की ओर कदम बढ़ा रही हैं जो सचमुच अभूतपूर्व है।
गणिनी गुरु मां विशुद्ध मती संघ सहित चल पड़ी
बस एक लक्ष्य निकल पड़ी
विज्ञ मती के कुशल संचालन में आगे बढ़ चली
भीषण शीतलहर में भी अपने लक्ष्य से नहीं डिगी
अप
शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखर की वंदना का एक विशाल लक्ष्य लेकर बस बढ़ बढ़ चली
अपनी आत्म साधना में यह रहती लीनी
पापों से डरती हैं कर्मों से लड़ती हैं।
मेरी गुरु मां जैसा ही जग में और कोई नहीं।
यह इस युग का गौरव हम सभी का पुण्य कहा जाएगा कि हम ऐसी गुरु मां के काल में हुए। हम इतने बड़े-बड़े गर्म कपड़े पहन कर निकलने के बाद भी ठंड में ठिठुरते नजर आते हैं। लेकिन माताजी एवं समस्त संघ भीषण शीतलहर में भी अपने कदम बढ़ा रहा है। जो सचमुच एक निर्मोही साधक सकता है।
ए धन्य धन्य महिमा तेरी तम हरने वाली सूरज हो।
अभिषेक जैन लुहाड़िया
रामगंजमंडी
