आचार्य श्री समय सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश:: निर्यापक श्रमण मुनि श्री अभय सागर महाराज संघ एवम रिजुमति माताजी संघ ने की अपने आराध्य की अगवानी

धर्म

आचार्य श्री समय सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश:: निर्यापक श्रमण मुनि श्री अभय सागर महाराज संघ एवम रिजुमति माताजी संघ ने की अपने आराध्य की अगवानी
सतना!
राष्ट्र संत, आचार्य भगवान 108 श्री विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य नवाचार्य गुरुवर श्री समय सागर महाराज ससंघ 23 साधुओं का बुधवार दोपहर 3:00 बजे भव्य नगर प्रवेश हुआ! नगर के प्रथम नागरिक महापौर श्री योगेश ताम्रकार सर्व समाज, श्वेतांबर जैन संघ, पन्नीलाल चौक व्यापारी संघ, विंध्य चेंबर ऑफ कॉमर्स सहित नगर के कई सामाजिक, व्यापारिक संगठनों ने सिविल लाइन चौराहा पर पहुंचकर आचार्य संघ की पाद प्रक्षालन कर भव्य मंगल अगवानी की !

 

 

 

अगवानी स्थल पर दिगंबर जैन श्रावक हजारों की संख्या में उपस्थित थे! आचार्य भगवान के चरण नगर की धरा पर पढ़ते ही वातावरण आचार्य भगवान के जयकारे से गूंज उठा! अगवानी के पश्चात आचार्य संघ को विशाल शोभायात्रा के रूप में नगर के विभिन्न मार्गो सर्किट हाउस चौक, स्टेशन रोड ,अस्पताल चौक, पन्नीलाल चौक, पुराना पावर हाउस चौक, होते हुए विद्यासागर सभागार ले जाया गया! शोभा यात्रा में मुंगावली से वीर सेवा दल, बैग पाईपर बैंड जहां माहौल को मंगल कर रहे थे! वही महिलाएं अपने मस्तक पर मंगल कलश लेकर आचार्य श्री की अगवानी कर रही थी! जैन पाठशाला के छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा धर्म ध्वज को लहराकर संदेश दिया जा रहा था कि धर्म की रक्षा आगे आने वाले समय में हमारे कंधों पर होगी!

अपने आराध्य की अगवानी* नगर में 1 जनवरी से विराजमान निर्यापक श्रमण मुनि श्री अभय सागर महाराज ससंघ ने तथा नगर में चातुर्मास से साधना कर रही आर्यिका 105 रिजुमति माताजी ससंघ ने सिविल लाइन चौराहे पर पहुंचकर अपने आराध्य आचार्य भगवान की भावभीनी भव्य मंगल अगवानी की! और उनकी परिक्रमा की इस मंगल पल का साक्षी बनने के लिए प्रत्येक श्रावक में उत्सुकता थी! सबने इस अनुपम दृश्य देखकर अपने जीवन को धन्य महसूस किया !

शीतकाल वाचना हेतु किया निवेदन

स्थानीय विद्यासागर सभागार में जब आचार्य परमेष्ठी विराजमान हुए तो ऐसा लगा कि साक्षात भगवान का समवशरण नगर में आज उपस्थित हो गया है! श्री महावीर दिगंबर जैन परमार्थिक संस्था, जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष, विद्वान, जैन नवयुवक मंडल ,जैन क्लब एवं समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने आचार्य संघ के श्री चरणों में श्रीफल निवेदित कर सतना नगर में शीतकालीन वाचना हेतु निवेदन किया! उल्लेखनीय है कि आगामी 11 एवं 12 जनवरी को यहां श्री महावीर दिगंबर जैन पारमार्थिक संस्था द्वारा आयोजित अखिल भारतीय विद्वत संगोष्ठी में अचार्य संघ का सानिध्य सभी को प्राप्त होने जा रहा है! उक्त विद्वत संगोष्ठी में देश के ख्यातिल्लब्ध विद्वान अपनी सहभागिता दर्ज करेंगे! उक्त संगोष्ठी में समाधि सम्राट आचार्य भगवान विद्यासागर जी महाराज के द्वारा लिखित मूक माटी महाकाव्य के संस्कृत संस्करण पर उपस्थित विद्वान अपना मत व्यक्त करेंगे! तथा आचार्य भगवान की कृति चंपू महाकाव्य का भव्य लोकार्पण भी विद्वत संगोष्ठी में किया जावेगा!

 

आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य श्री पवन कुमार जैन मैचिंग पॉइंट परिवार एवं श्री प्रसन्न कुमार जैन अंबर परिवार को प्राप्त हुआ! आचार्य भगवान को शास्त्र प्रदान करने का सौभाग्य आनंद कुमार पंकज कुमार जैन परिवार को प्राप्त हुआ!

जिस तरह आपने इतनी भव्य अगवानी की है इसी तरह आपका जीवन भी धर्ममय हो आचार्य श्री
इस अवसर पर विशाल धर्म सभा को संबोधित करते हुए आचार्य भगवान ने उपस्थित श्रोताओं को धर्म मार्ग पर चलने का एवं आचार्य श्री के द्वारा बताए गए मार्ग का अनुसरण करने की प्रेरणा दी! आचार्य भगवान ने कहा कि जिस तरह आपने इतनी भव्य अगवानी की है! इसी तरह आपका जीवन धर्ममय हो और मोक्ष मार्ग पर भव्यता को प्राप्त करें! आप सभी के जीवन में धर्म वृद्धि हो अंत में आचार्य भगवान ने उपस्थित जन समुदाय को आशीर्वाद प्रदान किया!
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *