भगवान श्रेयांस नाथ जी का निर्वाण महोत्सव धूमधाम से मनायाकिसी भी प्राणी के प्रति वैर विरोध की भावना नहीं हो- मोहित चंवरिया
निवाई – सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर बिचला जैन मंदिर एवं सहस्त्र कूट जिनालय विज्ञा तीर्थ सहित शहर के सभी दिगम्बर जैन मन्दिरो में रक्षा बंधन के पावन अवसर पर भगवान श्रेयांस नाथ जी का निर्वाण महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया जिसमें जैन धर्मावलंबियों के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अखिल भारतीय जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला ने बताया कि जैन धर्म के ग्यारहवें तीर्थंकर भगवान श्रेयांस नाथ जी के निर्वाण महोत्सव पर श्रद्धालुओं को सभी जैन मंदिरों में भगवान के अभिषेक एवं शांतिधारा करने का महा सोभाग्य मिला इसके साथ ही भगवान श्रेयांस नाथ जी विधिवत मंत्रोच्चार द्वारा निर्वाण लाडू चढ़ाकर पूजा अर्चना की।
जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला एवं सुनील भाणजा ने बताया कि इस अवसर पर जिनोदय युवा संध ने भगवान आदिनाथ जी, चंद्र प्रभु जी, एवं भगवान पार्श्वनाथ जी सहित चौबीस भगवान की पूजा अर्चना की।
इस अवसर पर जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला ने कहा कि आज की इस पावन बेला में श्रेयांस नाथ जी ने सम्मेदाचल से ब्रह्ममुहुर्त में परमात्म पद को प्राप्त किया था सिद्धालय में विराजमान हुए थे इसलिए आज के दिन को निर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान बड़ा जैन मंदिर के मंत्री मोहित चंवरिया ने श्रद्धालुओं को कहा कि इस पवित्र बेला में प्रभु श्रेयांस नाथ जी के दर पर आकर हमें भी यह संकल्प जगाना है कि संसार में किसी भी प्राणी के प्रति वैर विरोध की भावना नहीं हो तथा सभी के प्रति भाईचारे की भावनाएं संजोते हुए देश व धर्म की रक्षा में तत्पर रहें। इस अवसर पर बड़ा जैन मंदिर मंत्री मोहित चंवरिया पदमचंद टोंग्या सुशील नीरा आरामशीन अशोक बिलाला शंभु कठमाणा हुकमचंद जैन, राकेश संधी प्रेमचंद सोगानी, संजय सोगानी, नरेश बड़ागांव, पवन बोहरा, सुशील गिन्दोडी़ राजेश बनेठा, शशी सोगानी शकुंतला भाणजा, सुनीता बड़ागांव, संगीता संधी, धर्मचंद नेहरू, धर्म चंद सेदरिया, नेमीचंद संजय कुमार सिरस, अशोक सिरस, अतुल ठोलिया, त्रिलोक रजवास,

