शिरपुर अंतरिक्ष पारसनाथ में आचार्य श्री के कर कमलों से मुनि दीक्षाएं होने के मिले संकेत
शिरपुर अंतरिक्ष पारसनाथ
यह सभी भली-भांति जानते हैं या आचार्य गुरुवर विद्यासागर महाराज का आगमन जहां वह विराजित रहते हैं वहा मंगल ही मंगल होता है वह एक नया इतिहास लिखा जाता है ऐसा ही कुछ 21 दिसंबर 2022 को कुछ 21 ही होने जा रहा है। जी हां कुंडलपुर की दीक्षाओं के बाद अब पुनः मुनि दीक्षाए होने के संकेत मिल रहे हैं। आज फौजी मुनि प्रमाण सागर महाराज के यहां ब्रह्मचारी भैयाओं को गुरु चरणों में पहुंचने के संकेत प्राप्त हुए यह सूचना मिलते ही सभी जगह उत्साह की लहर नजर आ रही है। पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ने इन ब्रह्मचारी भयाओ को भाव भरा आशीष प्रदान किया। कई ब्रह्मचारी भैयाओ के शिरपुर अंतरिक्ष पारसनाथ पहुंचने की संभावना है। यह दीक्षाए दहाई तक हो सकती हैं।
बुधवार का यह पावन दिन और एक नया इतिहास लेकर के आ रहा है। पूज्य आचार्य श्री के सानिध्य में इसी तारतम्य में त्रि मंजिला समवशरण एवं चतुर्दिक चार सहस्त्रकूट जिनालयों का शिलान्यास होने जा रहा है। पूज्य गुरुदेव की आशीष से प्रथम बार बनने जा रहे हैं। सहस्त्र कूट जिनालय जो अपने आप में अभूतपूर्व है। इन जिनालय का शिलान्यास प्रतिष्ठाचार्य बा. ब्र. वाणीभूषण विनय भैय्याजी के निर्देशन में सानंद संपन्न होगा।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
