भगवान पारसनाथ का जन्म कल्याणक भगवान चंद्रप्रभु भगवान का जन्म एवं तप कल्याणक तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ शुभारंभ
पंचकूला
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1008 भगवान पारसनाथ का जन्म कल्याणक एवं भगवान चंद्रप्रभु भगवान का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव का शुभारंभ हो गया। पंचकूला से मिली जानकारी अनुसार या आयोजन 19 दिसंबर तक चलेगा। आयोजन के क्रम में आज रथ यात्रा भगवान पारसनाथ की रजत रथ पर भगवान को विराजमान करके निकाली गई। जिसमे सोधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य जंबूकुमार जैन चार्टर्ड अकाउंटेंट, डॉक्टर अरिहंत जैन, तनुज गंगवाल भवानीमंडी को प्राप्त हुआ।
सकल दिगंबर जैन समाज पंचकूला प्रबंधक कमेटी श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर 19 पंचकूला वह विशेष, विशेष सहयोगी दिगंबर जैन सोसायटी चंडीगढ़, पारस महिला मंडल पंचकूला, पारस युवा मंडल पंचकूला, स्वस्ति युवा बालमंडल के तत्वाधान में यह आयोजन हो रहा है। आयोजन के क्रम में विधान आचार्य पंडित संदीप जैन के मार्गदर्शन में इन 3 दिनों में श्री नवग्रह अरिष्ट मंडल विधान, श्री चंद्रप्रभु महामंडल विधान, कल्याण मंदिर विधान, आहूत होंगे।
यह भक्तिमय आयोजन पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर 18 पंचकूला में हो रहा है। यह आयोजन आचार्य गुरुवर विद्यासागर

महाराज, शाकाहार प्रवर्तक राष्ट्रसंत उपाध्याय 108 गुप्ती सागर महाराज मंगल आशीष से संपन्न होने जा रहा है। इस भक्ति में आयोजन में श्री जी का मंगल अभिषेक वह ध्वजारोहण सानंद संपन्न हुआ। इस आयोजन में सभी भक्तजन भाव विभोर होकर सम्मिलित हो रहे हैं। इस भक्ति में आयोजन के क्रम में भगवान का पालना झूलाना, व बाल कीड़ा का आयोजन भी किया जाएगा।
अभिषेक जैन लुहाड़िया
रामगंजमंडी की रिपोर्ट
