मुनि श्री 108 श्रेयससागर महाराज की वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज संघ सानिध्य में सम्यक समाधि

धर्म

मुनि श्री 108 श्रेयससागर महाराज की वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज संघ सानिध्य में सम्यक समाधि
बोली
वात्सल्य वारिघि आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज से दीक्षित शिष्य मुनि श्री श्रेयस सागर महाराज की आज 18 दिसंबर 2022 को सुबह 4.10 को समाधि हो गई।

एक परिचय मुनि श्री का

 

धरियावद निवासी श्रीमती बाबरी देवी श्री मोतीलाल के पुत्र श्री महावीर जैन का जन्म 15 अगस्त 1954 को हुआ। आपने वात्सल्य वारिघि आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज से 20 फरवरी 2015 को निमाज में सीधे मुनि दीक्षा ली नामकरण मुनि श्री श्रेयस सागर जी हुआ


उल्लेखनीय है कि गृहस्थ अवस्था की पत्नी ने भी वर्ष 2016 में सिद्धवरकुट में आचार्य श्री से आर्यिका दीक्षा लेकर आर्यिका105 श्री श्रेयमति जी बनी । आपकी भी समाधि वर्ष 2020 बेलगांव में हो गई हैं।
राजेश पंचोलिया इंदौर
वात्सल्य वारिघि भक्त परिवार

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *