सम्मेद शिखर सिद्ध क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र विकसित करने के विरोध में बडनगर नगर जैन समाज द्वारा निकाली गई मौन रैली

धर्म

सम्मेद शिखर सिद्ध क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र विकसित करने के विरोध में बडनगर नगर जैन समाज द्वारा निकाली गई मौन रैली

बडनगर
सकल जैन समाज बड़नगर जिला उज्जैन (म.प्र.) के द्वारा श्री सम्मेद शिखर जी सिद्धक्षेत्र को पर्यटन क्षैत्र के रूप में विकसित करने हेतु की जा रही झारखंड सरकार व केन्द्र सरकार द्वारा घोषित किया गया है। इसके विरोध में विशाल मौन रैली दि.17/12/2022, शनिवार, प्रात: 10 बजे गांधीचौक ज्ञान मंदिर से शुरू हुई।

 

 

जानकारी देते हुए मनीष टोंग्या ने बताया बड़नगर के प्रमुख मार्ग होते हुए दि.जैन बड़ा मन्दिर पर महावीर जयंती अध्यक्ष मनोज बिलाला के द्वारा ज्ञापन का वाचन किया उसके बाद सभी वरिष्ठजन ने SDM महोदय को ज्ञापन दिया। एवं SDM महोदय ने यह ज्ञापन आगे प्रेषित करने का आश्वासन दिया।
यह रहे मौजूद

इस रैली में क्षेत्रीय विधायक श्री मुरली मोरवाल, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीअभय टोंग्या, भाजपा अध्यक्ष श्रीश्याम शर्मा, सभी मन्दिर के अध्यक्ष श्री त्रिलोकचंदज पाटनी, श्रीअशोक छाजेड़, श्रीअनिल पाटोदी, श्रीअशोक गोघा, श्रीतेजकुमारशाह, श्रीविजय चण्डालिया बिड़वाल वाला, श्रीअशोक गोघा मौलाना वाला, श्रीविजय मेहता, वरिष्ठ श्रीसुकमाल छाजेड़ एवं समस्त बच्चे, महिला, पुरुष व समस्त समाजजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शेलेशओरा बालोदावाले ने व आभार प्रेषित वनिष कटारिया ने किया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *