आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज को फागी जैन समाज ने बोली पहुंचकर फागी आगमन एवं शीतकालीन वाचना हेतु श्रीफल भेंट कर निवेदन किया

धर्म

आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज को फागी जैन समाज ने बोली पहुंचकर फागी आगमन एवं शीतकालीन वाचना हेतु श्रीफल भेंट कर निवेदन किया

फागी
फागी से आज सवाईमाधोपुर जिले के बौंली शहर में वात्सल्य वारिधि आचार्य 108 श्री वर्धमान सागर महाराज को शीतकालीन वाचना हेतु श्रीफल भेंट करने के लिए बस द्वारा गया यात्रियों का गया एक समूह

धर्म परायण नगरी फागी से आज सवाई माधोपुर के बौंली शहर में वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री 108 वर्धमान सागर महाराज ससंघ को फागी में शीतकालीन वाचना में प्रवास हेतु श्रीफल भेंट करने व निवेदन करने के लिए बस द्वारा भक्तों का समूह पहुंचा। व आचार्य श्री को निवेदन किया।

 

 

 

 

जैन महासभा के राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कि आचार्य श्री संघ सहित श्री महावीर जी अतिशय क्षेत्र में 24वर्ष बाद भव्य महामस्तकाभिषेक सम्पन्न करवाने के बाद विभिन्न शहरों, कस्बों में धर्म की भव्य प्रभावना बढ़ाते हुए मदनगंज किशनगढ़ में भव्य पंचकल्याणक महोत्सव में पावन सानिध्य प्रदान करने हेतु मंगल विहार करते हुए अपने कदम बढ़ा रहे हैं।

गोधा ने अवगत कराया कि मंगल विहार के क्रम में संघस्थ मुनि श्री 108 हितेन्द्र सागर महाराज की जन्मस्थली में आज आचार्य संघ का बौंली शहर में दोपहर 2 बजे भव्य मंगल प्रवेश हुआ। जहां पर समस्त जैन समाज के हजारों श्रावकों ने बैन्ड बाजों के साथ संघ की भव्य आगवानी की। तथा पादप्रक्षालन कर आरती करने के बाद संघ को संत भवन में ठहराया। जहां पर आचार्य श्री ने विशाल धर्म सभा को संबोधित किया।

उक्त कार्यक्रम में फागी सकल जैन समाज ने आचार्य श्री को शीतकालीन वाचना हेतु सामूहिक रूप से जयकारों के साथ निवेदन करते हुए। श्रीफल समर्पित कर मंगलमय आशीर्वाद प्राप्त किया। उक्त कार्यक्रम में धर्म सरंक्षणी महासभा राजस्थान के अध्यक्ष कमल बाबू जैन,गुणस्थली चकवाड़ा के अध्यक्ष अशोक अनोपडा, सरावगी समाज फागी के सरंक्षक केलाश कासलीवाल, रामेश्वर कलवाड़ा,अध्यक्ष महावीर अजमेरा , फागी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान सुकुमार झंडा, महावीर कठमाना,शोभाग मल धाबड धींगा, पंडित संतोष बजाज, रमेश बजाज,हरकचंद झंडा,पं.केलास कडीला, हनुमान कलवाड़ा, रमेश बावड़ी,टीकम गिन्दोडी, ओमप्रकाश कासलीवाल , महेंद्र गोधा, मोहनलाल धाबड धींगा, महेंद्र बावड़ी, कमलेश नला,मुकेश कलवाडा, कमलेश झंडा, मनीष गोधा, तथा राजाबाबू गोधा सहित काफी श्रावक श्राविकाओं ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाते हुए मंगलमय आशीर्वाद प्राप्त किया।

राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *