सम्मेद शिखरजी को पर्यटक स्थल घोषित करने के विरोध में जैन समाज में जनआक्रोश मौन जुलूस निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

धर्म

सम्मेद शिखरजी को पर्यटक स्थल घोषित करने के विरोध में जैन समाज में जनआक्रोश
मौन जुलूस निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

टोंक
जैन समाज के 24 तीर्थंकर मे से 20 तीर्थंकर की निर्माण भूमि,जन-जन आस्था का केंद्र महातीर्थराज क्षेत्र सम्मेदशिखरजी को पर्यटकस्थल घोषित करने एवं पारसनाथ पर्वत राज को वन्यजीव अभ्यारण, इको सेंसिटिव जोन के अंतर्गत जोनल मास्टर प्लान, के विरोध में आज शुक्रवार को सकल जैन समाज ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान 12:00 बजे तक बंद करके जैन नसिया से मौन जुलूस के रूप में जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम ज्ञापन सौंपा।

समाज के प्रवक्ता पवन कंटान व कमल सर्राफ ने बताया 20 तीर्थंकर एवं अनंत संतो की मोक्ष स्थली होने के कारण सम्मेद शिखरजी का एक एक कण प्रत्येक जैन के लिए पूजनीय एवं वंदनीय है ऐसे तीर्थ क्षेत्र को पर्यटन घोषित करने के विरोध में आज शुक्रवार को सकल जैन समाज के लोग जैन नसिया

 

एकत्रित होकर मोन जुलूस के लिए रवाना हुए इस जुलूस में महिलाओं एवं बच्चों की हाथों में नारो तख्तियां जिसमे “सुन लोअब सारी सरकार पहले सम्मेद फिर गिरनार”, “केंद्र सरकार होश में आओ अपना आदेश वापस लाओ”सम्मेद शिखरजी जैन की पहचान, पाक नहीं यह है जैनों की शान और,बैनर,जैन झंडे मुख्य बाजार में जुलूस के रूप में होते हुए घंटाघर होते हुए कलेक्ट्रीपहुंचे जहां पर जिला कलेक्टर को ज्ञापनसौंपा
इस मौके पर टोंक जिला प्रमुख सरोज नरेश बंसल, पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, पूर्व सभापति लक्ष्मी देवी जैन, समाज के अध्यक्ष पदमचंद आंडरा, धर्मेंद्र जैन पासरोटियां, श्यामलाल जैन फुलेता,कमल आड़रा, राजेश सर्राफ, धर्म दाखिया,श्री व्यापार संघ के अध्यक्ष मनीष बंसल, मंत्री आनंद बम, पार्षद भागचंद जैन, बीना छामुनिया, रमेश काला, अंकुर पाटनी, नरेद्र छामुनिया, ओम ककोड़, सुमित, अनिल, विकास अत्तार रमेश चंद्र छाबड़ा राजेश अरिहंत,चेतन बिलासपुरिया,शैलेंद्र चौधरी , अशोकछाबड़ा, पदम अलियारी,प्रकाश पटवारी, निर्मल चौधरी जिनेंद्र जैन मनोज पाटनी ,विनायक जैन आदि मौजूद थे

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *