आचार्य शांतिसागर सभागार में आयोजित हुआ क्षमावाणी मिलन समारोह-किया प्रतिभाशाली छात्रों एवं वृद्धजनों का स्वागत सम्मान**

धर्म

**आचार्य शांतिसागर सभागार में आयोजित हुआ क्षमावाणी मिलन समारोह-किया प्रतिभाशाली छात्रों एवं वृद्धजनों का स्वागत सम्मान**

**आगरा**

29 सितंबर को आगरा के हरीपर्वत स्थित आचार्य शांतिसागर सभागार में आगरा खंडेलवाल दिगंबर जैन समिति के तत्वावधान में क्षमावाणी मिलन समारोह का आयोजन किया गया| कार्यक्रम का शुभारंभ आगरा खंडेलवाल दिगंबर जैन समिति के पदाधिकारियों ने भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं जयपुर हाउस शैली की बालिकाओं के मंगलाचरण के साथ किया,तत्पश्चात कर्मयोगी शैली,नाई की मंडी शैली,मोती कटरा शैली,बेलनगंज शैली की महिला मंडलों ने बहुत सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए|

 

 

इसके बाद सभी अतिथियों का सम्मान किया साथ ही दाम्पत्य जीवन के 50 वर्ष पूर्ण करने वाले के साथ साथ प्रतिभाशाली छात्र-छात्रों वरिष्ठजन, त्यागी वृत्तियों का प्रतीक चिन्ह देकर एवं माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया|

 

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर से पधारे संजीव

 

जैन का आगरा खंडेलवाल दिगंबर जैन समिति के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया| इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण म्यूजिक तंबोला गेम खिलाया गया| कार्यक्रम का संचालन सरिता काला एवं मनोज जैन बाकलीवाल द्वारा किया गया|कार्यक्रम के समापन पर नाइ की मंडी शैली की तरफ से सभी लोगों के लिए वात्सल्य भोज की व्यवस्था की गई|इस अवसर पर आगरा खंडेलवाल दिगंबर जैन समिति के अध्यक्ष निर्मल मोठया,महामन्त्री अजय बैनाडा,संजीव बैनाड़ा,मनोज जैन बाकलीवाल,पंकज भूंच,विभू बैनाड़ा,नरेंद्र गोधा,दिलीप बड़जात्या, गोपीचंद बड़जात्या,सुरेंद्र बैनाड़ा, पन्नालाल बैनाड़ा,कमल गोधा,राजेन्द्र जैन लुहाडिया,नानकचंद पांडया, सुबोध पाटनी,नरेश लुहाडिया,शुभम कासलीवाल,ऊषा मोठया,रेनू जैन बड़जात्या समस्त आगरा खंडेलवाल दिगंबर जैन समिति के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे|

शुभम जैन,आगरा से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *