आचार्य श्री सुनील सागर महाराज ने सोनी जी की नसिया में स्वर्णजड़ित निर्मित अयोध्या का अवलोकन किया। ऐसी सुंदर रचनाए अजमेर के अलावा कहीं और देखने को नहीं मिलती आचार्य श्री सुनील सागर महाराज

धर्म

आचार्य श्री सुनील सागर महाराज ने सोनी जी की नसिया में स्वर्णजड़ित निर्मित अयोध्या का अवलोकन किया।
ऐसी सुंदर रचनाए अजमेर के अलावा कहीं और देखने को नहीं मिलती आचार्य श्री सुनील सागर महाराज
अजमेर
परम पूज्य आचार्य श्री सुनील सागर महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि विनम्रता और विश्वास जितना कम होता जाएगा, उतना ही आगे आने वाली पीढ़ियां परेशान होती जाएगी।

 

पूज्य आचार्य श्री ने नसिया जी में अपने प्रवचन में यह बात कही आचार्य श्री ने कहा कि पुराने समय में जैसा लोग कहते थे वैसा वे स्वयं भी करते थे। इसका भावार्थ समझाते हुए उन्होंने कहा कि जैसा आचरण शोभित होता था वह प्रत्यक्ष नजर भी आता था। वर्तमान परिपेक्ष में परिस्थितिया बदल गई है, जो जैसा दिखता है वह ऐसा पाया नहीं जाता है।

 

आचार्य श्री ने अजमेर में निर्मित स्वर्ण जड़ित अयोध्या को देखा। जानकारी देते हुए इस नसिया के निर्माण के विषय बताते हुए श्री प्रमोद सोनी ने बताया कि स्वर्ण नसिया का निर्माण सन 1865 में हुआ था। आचार्य श्री ने सुंदर अयोध्या नगरी में बने घोड़े का रथ, कैलाश पर्वत, सुमेरु पर्वत एवं 225 स्वर्ण कमल देखकर कहा कि ऐसी सुंदर रचनाए अजमेर के अलावा कहीं और देखने को नहीं मिलती है।

 

 

आचार्य महावीर कीर्ति महाराज का अवतरण दिवस मनाया जाएगा
परम पूज्य आचार्य श्री सुनील सागर महाराज सानिध्य में आचार्य श्री 108 महावीर कीर्ति जी महाराज का अवतरण दिवस 2 में को मनाया जाएगा इस अवसर पर छोटा थडा नसिया मंदिर प्रांगण में दोपहर 1:00 बजे 64 वृद्धि महामंडल विधान का आयोजन होगा।

श्री दिगंबर जैन मुनि संघ सेवा जागृति मंच के सुनील जैन होकरा से मिली जानकारी अनुसार इस महामंडल विधान में समाज के महिला मंडल भाग ले रहे हैं।

जागृति मंच के प्रवक्ता संदीप पुराने बताया कि प्रतिदिन प्रवचन बड़ा थड़ा नसिया में सुबह 8:00 बजे से एवं दोपहर में स्वाध्याय एवं संध्याकालीन आरती शाम 6:30 बजे छोटे धडे नसिया में संपन्न होगी।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *