मुनि श्री अंतरंग सागर महाराज की हुई समाधि

धर्म

मुनि श्री अंतरंग सागर महाराज की हुई समाधि
बयाना
पूज्य प्रज्ञाश्रमण अमित सागर महाराज के संघ में रहे मुनि श्री अंतरंग सागर महाराज की आज दोपहर 2:00 बजे समाधि हो गई। महाराज श्री की समाधि पूज्य मुनि श्री अमित सागर महाराज के समक्ष हुई।
पूज्य मुनि श्री की दीक्षा वर्ष 2020 में तारंगा में अमित सागर महाराज के द्वारा हुई थी। पूज्य मुनि श्री की थांदला गुजरात के नगर गौरव थे।
शिष्य अपने गुरु की सेवा करते सबने देखा और सुना है लेकिन गुरु अपने शिष्य की सेवा करें ऐसा तो बहुत कम देखने में आता है।
पूज्य गुरुदेव अमित सागर महाराज ने अपने शिक्षा के प्रति जो सेवा करुणा का एक अनुपम उदाहरण दिया है।

 

 

 

पूज्य गुरुदेव संघ का विहार श्री महावीर जी से आगरा-भरतपुर के लिए चल रहा था। दिनांक 11 दिसम्बर, 2022 को बयाना से पहले सुरोठा गांव में संघ रुका हुआ था। मुनिश्री अंतरंग सागर जी प्रातः काल में छत पर धूप ले रहे थे। आहार के समय होने पर पूज्य मुनिश्री नीचे आ रहे थे तो उनका पैर फिसलने से नीचे गिर गए और सर में भारी चोट आई।
मुनिश्री की खबर सुनते ही हिंडौन, बयाना, श्री महावीर जी समाज के लोग और अन्य श्रद्धालुजन जगह जगह से आ गए थे।
लेकिन पूज्य मुनिश्री अंतरंग के सागर महाराज अपनी साधना अपने नियम पर अडिग रहे। बयाना महाराज को लाया गया था खुद तो चलने की स्थिति में नहीं थेउन्होंने अमितसागर महाराज संघ के साथ बयाना की ओर 18km का विहार किया। उसके बाद जो अनुपम उदाहरण हम सभी के सामने आया वह सचमुच अविस्मरणीय व चिरकालिक रहेगा।

 

पूज्य गुरुदेव अमित सागर महाराजअपने शिष्य मुनि श्री अंतरंग सागर महाराज की की देखभाल और वैयावृत्ति अपने हाथ से करते थे।। साथ में एक क्षपक मुनिराज श्री धैर्यसागर जी महाराज की सेवा उनका आहार अपने सामने करवाते हैं।*

साथ ही बयाना के 10-15 परिवार की समाज साधू सेवा में तत्पर है। साथ ही बाहर से आने जाने वालों की व्यवस्था कर रही हैं
*धन्य है ऐसे गुरुदेव, धन्य हुए हम ऐसे गुरु को पाकर*
ऐसे महान साधक मुनि श्री अंतरंग सागर महाराज ने निश्चित रूप से सिद्धत्व को प्राप्त किया है। एक साधु के जीवन का लक्ष्य होता है उत्तम समाधि मरण को प्राप्त हो।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *