भारतीय संस्कृति अनुसार चैत्र शुक्ला एकम गुड़ी पड़वा से नूतन वर्ष प्रारंभ होता हैं आचार्य श्री वर्धमान सागर जी

धर्म

भारतीय संस्कृति अनुसार चैत्र शुक्ला एकम गुड़ी पड़वा से नूतन वर्ष प्रारंभ होता हैं आचार्य श्री वर्धमान सागर जी

जयपुर

सभी संसारी प्राणी न्यू ईयर मनाने के लिए देर रात्रि को वर्ष के अंतिम दिवस होटल में, पिकनिक स्पॉट ,हिल स्टेशन, महानगर जाते हैं किंतु साधु संत वर्ष के अंत के दिवस तीर्थ यात्रा पर,अतिशय क्षेत्र में भगवान के चरणों में जाते हैं ।प्रथमाचार्य श्री शांति सागर जी की परंपरा के आचार्य श्री देश भूषण जी की प्रेरणा से निर्मित एवं विकसित अतिशय क्षेत्र चुलगीरी जयपुर में है ।पंचम पट्टाधीश वात्सल्य वारिधी आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज राणा जी की नसिया चूलगिरी पर संघ सहित विराजित है। विक्रम संवत 2082 का कल अंतिम दिवस था आचार्य श्री वर्धमान सागर जी संघ सहित 18 मार्च को शाम को राणा जी की नसिया से बिहार कर चूलगिरी पर्वत पर पहुंचे जहां प्रभु चरणों में उन्होंने वर्ष का अंतिम दिन साधना सामायिक वंदना में बिताया।इस अवसर पर आचार्य श्री ने संक्षिप्त आशीर्वचन में बताया कि भारतीय संस्कृति अनुसार चैत्र शुक्ला एकम गुड़ी पड़वा से विक्रम संवत नया वर्ष प्रारंभ होता है जनवरी अंग्रेजों की संस्कृति है लोग हैप्पी न्यू ईयर 1 जनवरी को 31 दिसंबर को मानते हैं जबकि भारतीय संस्कृति अनुसार वर्ष का परिवर्तन चैत्र शुक्ला एकम से प्रारंभ होता है सभी को भारतीय संस्कृति का पालन सम्मान करना चाहिए। राजेश पंचोलिया के अनुसार आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने नूतन वर्ष के शुभारंभ चैत्र शुक्ला एकम गुड़ी पड़वा विक्रम संवत 2083 19 मार्च को चूलगिरी पर्वत जयपुर पर सभी जिनालयों के जिनराजो ,पद्मासन , खड्गासन ओर चरण 3 चौबीसी की वंदना दर्शन किए । आचार्य श्री संघ के सानिध्य में सैकड़ो भक्तों ने 1008 श्री पार्श्वनाथ भगवान का भव्य पंचामृत अभिषेक विभिन्न मंगल द्रव्यों से हुआ श्रीजी का प्रथम अभिषेक बाल ब्रह्मचारी गज्जू भैय्या सहित गुरुभक्त परिवार ने किया सैकड़ों भक्तों ने संघ सानिध्य में श्री जी का अभिषेक किया।वर्ष के प्रारंभ और वर्ष के अंत में तीर्थ क्षेत्र पर रहना सभी श्रावकों को प्रेरणा देता है कि आपको भी नए वर्ष का शुभारंभ भारतीय तिथि अनुसार तीर्थ क्षेत्र पर प्रभु वंदना से करना चाहिए।

राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *