संत शिरोमणि दिगंबर जैन आचार्य विद्यासागर महा मुनिराज के प्रथम समाधि दिवस पर केंद्रीय सरकार के प्राधिकार के अधीन जारी करने के लिए टकसाल में ₹100 मूल्य वर्ग का सिक्का ढाला जाएगा।
दिल्ली
संत शिरोमणि दिगंबर जैन आचार्य विद्यासागर महा मुनिराज के प्रथम समाधि दिवस पर केंद्रीय सरकार के प्राधिकार के अधीन जारी करने के लिए टकसाल में ₹100 मूल्य वर्ग का सिक्का ढाला जाएगा।
इस संबंध में “भारत का राजपत्र” में शुक्रवार जनवरी 31, 2025 को वित्त मंत्रालय द्वारा गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

कैसा होगा सिक्का
जैसा कि सभी को विदित है कि संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज का प्रथम समाधि स्मृति दिवस दिनाँक 6 फरवरी 2025 को है। उनके स्मृति स्वरूप भारत सरकार द्वारा ₹100 का सिक्का जारी किया जा रहा है । राजपत्र की जानकारी अनुसार- सिक्के का आकार वृताकार 44 मिली मीटर का होगा इसमें चतुर्थक मिश्र धातु का उपयोग किया जाएगा जिसमें चांदी 50%, तांबा 40%, निकिल 5%, जस्ता 5% होगा।

*सिक्के के अग्रभाग में -*
मध्य में अशोक स्तंभ का चिन्ह स्तंभ शीर्ष होगा जिसके नीचे “सत्यमेव जयते” लेख उत्कीर्णित होगा उसकी बांई परिधि पर देवनागरी लिपि में “भारत” शब्द और दाएं परिधि पर अंग्रेजी में “INDIA” शब्द होगा।
● सिंह स्तंभ शीर्ष के नीचे रुपए का प्रतीक चिन्ह ₹ और अंतरराष्ट्रीय अंकों में अंकित मूल्य 100 भी होगा।

सिक्के के पृष्ठ भाग में
संत शिरोमणि दिगंबर जैनाचार्य विद्यासागर महा मुनिराज का चित्र होगा । चित्र की बाई तरफ कमंडल (भारत की परंपरागत जल पात्र) और दाएं तरफ “पिच्छी” का चित्र होगा। सिक्के की ऊपरी परिधि पर देवनागरी लिपि में “संत शिरोमणि दिगम्बर जैनाचार्य विद्यासागर महामुनिराज”* वर्णित होगा। एवम अंग्रेजी में “SANT SHIROMANI DIGAMBAR JAINACHARYA VIDYASAGAR MAHAMUNIRAJ” वर्णित होगा।



संत शिरोमणि दिगंबर जैन आचार्य विद्यासागर महा मुनिराज के चित्र के नीचे अंतर्राष्ट्रीय अंकों में वर्ष 1946 – 2024″ लिखा होगा।
सिक्के का मूल्य वर्ग ₹100 होगा।
सिक्के का मानक वजन 35 ग्राम होगा।
