कुंडलपुर तीर्थ पर आर्यिका विज्ञान मति माताजी का हुआ मंगल आगमन

धर्म

कुंडलपुर तीर्थ पर आर्यिका विज्ञान मति माताजी का हुआ मंगल आगमन

कुंडलपुर
पावन पुनीत सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में आचार्य गुरुवर विद्यासागर महाराज की परम प्रभावक शिष्या आर्यिका 105 विज्ञानमति माताजी संघ का मंगल आगमन हुआ। इस अवसर पर बैंड बाजा एवं जयकारों के बीच माताजी की मंगल आगवानी की गई।

कुंडलपुर तीर्थ के प्रवेश द्वार पर माताजी संघ की अगवानी बाजे गाजे के साथ कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष नंद कुमार सराफ, उपाध्यक्ष अशोक सराफ कमेटी के पदाधिकारियों सहित कुंडलपुर जैन समाज प्रबंधक मोतीलाल जैन के साथ सभी कर्मचारी गण एवं आसपास के क्षेत्र से पधारे सभी धर्म प्रेमी बंधु मौजूद रहे।

 

 

पूज्य माता जी संघ का इस वर्ष का वर्षायोग खनियाधाना पर हुआ था। वही से मंगल विहार करते हुए ग्राम बरी कनोरा में संत भवन का लोकार्पण माता जी के सानिध्य में हुआ। पूज्य माताजी संघ सहित हारट, हटा, बरखेड़ा ग्राम होते हुए कुंडलपुर में प्रवेश हुआ। पूज्य माता जी के सानिध्य में यहां सिद्धचक्र महामंडल विधान आयोजित किया जाएगा।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *