परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिश्री योगसागर महाराज एवम संघ ने चंद्रोदय तीर्थ चांदखेडी का किया अवलोकन 

धर्म

परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिश्री योगसागर महाराज एवम संघ ने चंद्रोदय तीर्थ चांदखेडी का किया अवलोकन 

   चांदखेड़ी 

शनिवार की बेला में चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी में लगभग 47 वर्ष बाद निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 योगसागर महाराज का मंगल आगमन हुआ।

 

   सोमवार की बेला में गुरुदेव ने चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी में हो रहे कार्यों एवं प्रकल्पों का अवलोकन किया महाराज श्री एवम समस्त संघ क्षेत्र कि प्रगति को देख अभिभूत हुए।

 

 

 

       क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष श्री हुकम जैन काका ने महाराज श्री को हो रहे समस्त कार्यों एवं प्रकल्पों की विशेष जानकारी प्रदान की 

 

 क्षेत्र कमेटी के हुकम जैन काका अध्यक्ष, महेंद्र कांसल उपाध्यक्ष, अशोक सेठी उपाध्यक्ष, महामंत्री नरेश वेद, कोषाध्यक्ष कैलाश पापड़ीवाल, ब्रह्मचारी महावीर भैया के साथ प्रशांत जैन आहार विहार संयोजक महावीर कालू, अनिल जैन, नितेश जैन, सुरेंद्र सोनी ओम जैन लीमी सम्मिलित रहे।

 

   महाराज श्री ने बने यात्री निवास का भी अवलोकन किया जिसे देख गुरुदेव हर्षित हुए श्री हुकुम जैन काका ने महाराज श्री को क्षेत्र में आगामी दिनों में और भी विकास कार्य एवं प्रकल्पों के बारे में जानकारी दी जो प्रस्तावित है। शिक्षा के क्षेत्र में क्षेत्र कमेटी द्वारा संचालित विद्यालय का भी महाराज श्री संघ ने अवलोकन किया एवं विद्यालय परिवार की शिक्षक शिक्षिकाओ को अपना आशीर्वाद प्रदान किया

जब गुरुदेव ने एवं संघ ने क्षेत्र में निर्मित जीव दया एवं परोपकार के क्षेत्र में बनी गौशाला का अवलोकन किया तो गुरुदेव हर्षित हुए। सचमुच उस समय करुणा जीव दया एवं परोपकार के भाव परिलक्षित हो रहे थे। 

 

 मैं स्वयं मन की कल्पना से यह भाव अभिव्यक्त करता कहूंगा महाराज श्री को देख मन में यही भाव आया होगा कि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज द्वारा चलाए गए प्रकल्पों में से एक एक प्रकल्प गौशालाओं का निर्माण जो जीव दया परोपकार क्षेत्र में अग्रणी है वह साकार रूप ले रहा है। आचार्य श्री का फरमान था 

गौशाला बनाए हम

दूध की नदियां बहाए हम 

यह संस्कृति हमारी है 

 हम अहिंसा के पुजारी हैं 

 मांस निर्यात बंद करो 

विद्या गुरु का ये फरमान है। सचमुच उनके कथन चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी में साकार रूप ले रहे हैं।

 

 गुरुदेव ने क्षेत्र के विकास की सराहना की और क्षेत्र की उन्नति विकास और इसकी प्रभावना बलवती हो इसके लिए क्षेत्र कमेटी को अपना मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।

     अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *