मधुबन में आचार्य प्रमुख सागर महाराज के द्वारा होगी 16 दीक्षाए

धर्म

मधुबन में आचार्य प्रमुख सागर महाराज के द्वारा होगी 16 दीक्षाए
पारसनाथ

पावन पुनीत स्थल सम्मेद शिखर तीर्थ सोमवार की बेला में एक नया अध्याय लिखने जा रही है जहां आचार्य पुष्पदंत सागर महाराज के परम शिष्य आचार्य प्रमुख सागर महाराज द्वारा सोमवार की बेला में 16 दीक्षाएं दी जा रही है। यह सचमुच एक वैराग्य के क्षण हैं जो संसार की मोह माया से विरक्त होकर मोक्ष मार्ग की ओर आरोड़ हो रहे हैं।

इन 16 दीक्षार्थियो में कुछ तो संसार को नश्वर मानते हुए संसार के मार्ग को छोड़कर सीधे मुख्य मार्ग की ओर बढ़ रहे हैं। वही कुछ क्षुलिका माताजी नारी का सर्वोत्कृष्ट पद आर्यिका दीक्षा लेगी। यह सभी संसार के भौतिक सुखों को त्याग कर देगे मुक्ति पथ पर बढ़ते हुए मोक्ष मार्ग की ओर अपने कदम बढ़ाएंगे। तेरापंथी कोठी में पंचकल्याणक महोत्सव आहूत हो रहा है। दूरदराज के भक्त पहुंचकर इन सभी महोत्सव में भक्ति में मग्न है। और अपनी पूर्ण सहभागिता प्रदान कर रहे हैं।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *