छह दिवसीय पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ भव्य घटयात्रा एवं रथयात्रा के साथ हुआ
आगरा-
आज शनिवार को श्री मज्जिनेन्द्र श्री जिनंबिब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ का का शुभारंभ घटयात्रा एवं रथयात्रा के साथ हुआ| गर्भकल्याणक पूर्वारुप के पहले दिन शनिवार को राहुल विहार स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की घटयात्रा एवं रथयात्रा सुबह:8:00 बजे निकाली गई। घटयात्रा एवं रथयात्रा जैन मंदिर से नेहरू एंक्लेव चौराहे से लाल मंदिर चौराहे से होती हुई चमरौली रोड़, श्रीराम वाटिका में बनी अयोध्या नगरी के मुख्य पंडाल पर पहुंचने के बाद ध्वजारोहण प्रदीप जैन,पीएनसी परिवार मंडप उद्घाटन एचएल बैनाड़ा परिवार दीप प्रज्वलन निर्मल कुमार मौठया परिवार द्वारा किया| इसके बाद सर्वप्रथम राहुल विहार जैन समाज ने मुनि अजितसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में एवं बाल ब्रहमचारी संजय भैया जी एवं विधानाचार्य ऋषभ जैन शास्त्री घिरोर के कुशल निर्देशन में भगवान पार्श्वनाथ के समक्ष देवआज्ञा, गुरुआज्ञा व अभिषेक,शांतिधारा आचार्य निमंत्रण,पात्रशुद्धि मंडप प्रतिष्ठा कलश स्थापना की सभी मांगलिक क्रियाएं संपन्न की| घटयात्रा में 51 महिलाएं केसरिया साड़ियों में अपने सिर पर कलश रखकर चल रही थी| भगवान स्वरूप के माता पिता श्री ताराचंद जैन एवं श्रीमती गुड्डडी जैन एव पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में बने पात्र के इंद्र- इंद्राणी बग्गियों पर सवार है| भक्त किशोर बैंड की धुन पर नाचते गाते हुए शोभायात्रा में चल रहे थे इस अवसर पर भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था|
इस दौरान मुनि श्री अजितसागर ने मंगल प्रवचन में कहा कि पंचकल्याणक भगवान बनने की प्रक्रिया है| जिसमें पाषाण मंत्रों से परमात्मा बन जाते हैं। दोपहर में 1:00 बजे से याग मंडल विधान हुआ एवं सांय 7:00 से श्री जी की मंगल आरती धर्मसभा सौधर्म इंद्र की सभा आसान कंगपायमान अष्ट कुंमारियों द्वारा माता की सेवा 16 सपने दर्शन एवं मध्य रात्रि में गर्भकल्याणक की अंतरिक क्रियाएं संपन्न की गई| इस अवसर पर पंचकल्याणक मंदिर समिति के अध्यक्ष सुधीशचंद जैन एडवोकेट उपाध्यक्ष सचिन जैन,पारस जैन,महामंत्री रामबाबू जैन,डॉ पवन जैन,मंदिर मंत्री दिलीप जैन मोटर वाले,राजेश जैन कारपेट वाले मंदिर मंत्री,संजयबाबू जैन,विशाल जैन अमित जैन,सुनील सेंगर जैन,जगदीश प्रसाद उज्जैन मनोज बाकलीवाल,मीडिया प्रभारी शुभम जैन,प्रशांत जैन,प्रीति जैन,रुचि जैन साधना जैन ज्योति जैन खुशबू जैन,कल्पना जैन समाज जैन सुनीता जैन समस्त राहुल विहार सकल दिगबर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे|

मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि दिनांक 11 दिसंबर को दिन रविवार को सुबह: सात बजे से दोपहर 12:00 बजे तक पंचकल्याणक महोत्सव में गर्भकल्याणक उत्तररुप क्रियाएं में श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा एवं नित्य नियम पूजन ,मुनि के मंगल प्रवचन और माता-पिता की गोद भराई की क्रियाएं होगी| रात में श्रीजी की मंगलआरती एवं 56 कुमारियों द्वारा माता की सेवा महाराजा नाभिराय का दरबार माता का आगमन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
