बोली जयपुर के 75 वर्षीय सुरेश शाह 20 अप्रैल को आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज के कर कमलों से दीक्षा

धर्म

बोली जयपुर के 75 वर्षीय सुरेश शाह 20 अप्रैल को आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज के कर कमलों से दीक्षा
मंदसौर

बोली जयपुर नगर गौरव 75 वर्षीय भरे पूरे परिवार के सन 1950 में जन्मे श्री सुरेश जी शाह जयपुर 20 अप्रैल 2025 को आचार्य 108 श्री वर्द्धमान सागर जी महाराज के कर कमलों से मन्दसौर में दीक्षा लेंगे । श्रीमती कपूरी देवी श्री रतनलाल जी के पुत्र दीक्षार्थी श्री सुरेशचंद शाह, मालवीय नगर, जयपुर (मुनि 108 श्री हितेन्द्र सागरजी महाराज के गृहस्थ अवस्था के पिताजी ) की 13 अप्रैल 2025 को मालवीय नगर , शास्त्री नगर ,श्याम नगर, सूर्य नगर मानसरोवर सांगानेर जैन मंदिर सहित अनेक मंदिरों,निवाई बोली नगर आदि में परिजनो द्वारा अभिनंदन कर श्रीफल,सूखे मेवे फल आदि से गोद छोल भर कर शाल श्रीफल माला से अभिनंदन कर वैराग्य भावों की अनुमोदना की गई। रत्नत्रय के प्रतीक तीसरे पुत्र श्री महेंद्र ने बाल ब्रह्मचारी होकर पंचम पट्टाधीश वात्सल्य वारिधीआचार्य श्री वर्धमान सागर जी से वर्ष 2006 में पहले क्षुल्लक फिर वर्ष 2009 में मुनि दीक्षा ग्रहण कर मुनि श्री हितेंद्र सागर जी के रूप में धर्म प्रभावना कर रहे हैं। संसार में रचे पचे गृहस्थ द्वारा दीक्षा लेना प्रशंसनीय है
राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *