वर्तमान युग युवाओं का आचार्य विनीत सागर

धर्म

वर्तमान युग युवाओ का :- आचार्य विनीत सागर

कामां
कामां के कोट ऊपर स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में जैनाचार्य विनीत सागर महाराज ससंघ के सानिध्य व रिंकू जैन बड़जात्या के निर्देशन एवं सतीश जैन हलैना के संगीत के साथ रविवार को शांति विधान का आयोजन कर 108 मंत्रों से विश्व शांति की कामना की गई।

  1. G
  • जैन समाज के मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ के अनुसार शांति विधान के पुण्यार्जक महावीर प्रसाद, पंकज जैन सचिन जैन पथराली वाले परिवार थे तो सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य आर्जव जैन को प्राप्त हुआ। अभिषेक, शांतिधारा सहित आचार्य कल्याण सागर महाराज के चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया तो वही मंगलाचरण अल्का जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर दिनेश जैन,कपिल जैन,अखिल जैन सीकरी,वीर सिंह जैन तिजारा, पंकज जैन फरीदाबाद का समाज के महामंत्री संजय बोलखेड़िया, पदम चन्द जैन,सुनील जैन आदि द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर आचार्य विनीत सागर महाराज ने कहा कि बड़े पुण्य के प्रताप से भगवान की भक्ति करने का सौभाग्य मिलता है जो इस सौभाग्य से वंचित रह जाता है उससे अभागा ओर कोई हो ही नही सकता है। युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वर्तमान युग युवाओं का योग है और उन्हें अपने करियर के साथ-साथ धर्म और धार्मिक क्रियाओं में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। कार्यक्रम में अनिल जैन लहसरिया, देवेंद्र जैन,मयंक लहसरिया,सन्तोष जैन अध्यक्ष सीकरी जैन समाज, अरुण जैन,पुष्पेंद्र जैन,शिखर जैन भगतजी सीकरी ,रूपा जैन सुशील देवी,सुलेखा जैन,अनिता जैन सहित स्त्री पुरूष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *