????????माता पिता ????????
धरती के हर इक प्राणी ने , *मां से ही जीवन* पाया है
और पिता ने खुशियां देकर, अपना प्यार लुटाया है
कदम कदम पर हमें संभलना, मात -पिता सिखलाते हैं
और कठिन राहों में हमको हिम्मत वही दिलाते हैं
पल-पल अपना जीवन अर्पण करके जो कुछ भी पाया है
वो स्वप्न हमारे पूरे करने ,हेतु स्वयं ग॔ँवाया है
धरती पर भगवान हमारे मात -पिता ही होते हैं
तन-मन से जो सेवा करते वो अपना भाग्य संजोते है
आशा रानी जैन *आशु*
