राहुल विहार पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की पत्रिका हुआ विमोचन
*आगरा*
आज गुरुवार को मुनि श्री अजित सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में राहुल विहार जैन मंदिर के सामने बने राहुल विहार पार्क में राहुल विहार पंचकल्याणक समिति के द्वारा एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई| इस प्रेसवार्ता में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर राहुल विहार में दिनांक 10 से 15 दिसंबर के मध्य श्री राम वाटिका चंमरौली रोड पर पर होने जा रहा है जिसके लिए श्री पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की पत्रिका का विमोचन किया। मुनि श्री अजितसागर जी महाराज ने बताया कि जिसमें श्री पार्श्वनाथ भगवान की बिना फंन वाली पाषाण की मूर्ति 11 फुट की पद्मासन मुद्रा में पाषाण से भगवान बनने जा रही है जो आगरा में इतनी बड़ी पार्श्वनाथ भगवान की मूर्ति पहली है| मंदिर के आयोजन समिति ने बताया कि श्री 1008 मजिनेंद्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव राहुल विहार ही नहीं आसपास पूरा आगरा जैन समाज इस पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए हर्षोल्लास से मनाने के आतुर हैं| पंचकल्याणक महोत्सव में पांच कल्याणक की सभी क्रियाएं संपन्न की जाएगी।
मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि 10 दिसंबर को सुबह छह बजे देव आज्ञा,गुरु आज्ञा, आचार्य निमंत्रण,घटयात्रा, ध्वजारोहण,मंडप शुद्धि व मंगल प्रवचन एवं गर्भकल्याणक पूर्वा रूप की मांगलिक क्रिया संपन्न होगी। 11 दिसंबर को गर्भ कल्याणक के उत्तर रूप में अभिषेक शांतिधारा,गर्भ कल्याणक पूजन,एवं सभी मांगलिक क्रियाएं संपन्न होगी| दिनांक 12 दिसंबर को जन्म कल्याणक महोत्सव में तीर्थंकर बालक का जन्म,विशाल शोभायात्रा एवं पांडुक शिला पर जन्माभिषेक किया जाएगा। 13 दिसंबर को तप कल्याणक संपन्न होगा। 14 दिसंबर को ज्ञान कल्याणक को तीर्थंकर आदिनाथ की आहार चर्या,समोशरण में मुनिसंघ के मंगल देशना होगी। 15 दिसंबर को तीर्थंकर भगवान मोक्ष कल्याणक पर प्राचीन अतिशयकारी श्री पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा की स्थापना नई वेदी पर नए मंदिर में स्थापित की जाएगी।
यह पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की सभी क्रियाएं बाल ब्रह्मचारी अशोक भैया बाल ब्रह्मचारी संजय भैया जी प्रतिष्ठाचार्य ऋषभ जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में संपन्न कराई जाएगी। श्री 1008 मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजन समिति ने आगरा सकल दिगंबर जैन समाज से आह्वान किया कि बड़ी संख्या में भक्त इस महामहोत्सव का पूर्ण लाभ उठाएं। इस पंचकल्याणक की तैयारियां राहुल विहार जैन समाज जोर शोर से कर रहा है। इस अवसर पर ताराचंद जैन मंदिर मंत्री,दिलीप जैन मोटर वाले सुधीश जैन वकील पंचकल्याणक समिति अध्यक्ष डॉक्टर पवन जैन,पदम कुमार जैन,विशाल जैन,सचिन जैन पारस जैन, रामबाबू जैन,अशोक कुमार जैन, प्रशांत जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन समस्त राहुल विहार जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे|
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
