रामगंजमंडी नगर के श्री शांतिलाल शकुंतला मित्तल केलवाड़ा में हो रहे पंचकल्याणक में बने भगवान के माता-पिता हुई माता की गोद भराई एवम हुई क्रियाएं

धर्म

रामगंजमंडी नगर के श्री शांतिलाल शकुंतला मित्तल केलवाड़ा में हो रहे पंचकल्याणक में बने भगवान के माता-पिता हुई माता की गोद भराई एवम हुई क्रियाएं
केलवाड़ा
राजस्थान के बारा जिले में स्थित जैन हॉस्पिटल केलवाड़ा में पंचकल्याणक महोत्सव भक्ति उल्लास के साथ हो रहा है ।

 

इसी कड़ी मे रामगंजमंडी नगर के श्रीमान शकुंतला शांतिलाल मित्तल को भगवान के माता-पिता बने हैं। ब्रह्मचारी अंशु भया एवं संजय भैया के निर्देशन में माता की गोद भराई की क्रियाएं कीगई। सभी ने भक्ति भाव के साथ नृत्य करते हुए माता की गोद भराई की गई।एवं भक्ति नृत्य किया। रामगंजमंडी नगर के श्री शकुंतला शांतिलाल मित्तल पूर्ण क्रिया विधि के साथ आयोजन में सम्मिलित है। और भक्ति उल्लास से परिपूर्ण हैं।

 

 

जानकारी देते हुए रितिक जैन ने बताया कि सुबह 6:00 बजे कल्याणक उत्तर रूप अभिषेक शांति धारा नित्य पूजा गर्भ कल्याण पूजन हवन की गई। सुबह 9:00 बजे मुनि श्री 108 सुव्रतसागर महाराजके प्रवचन हुए। दोपहर 2:00 सीमांत क्रिया गोद भराई की रस्म पूरी की गई

 

जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए रात को 7:00 बजे महा आरती प्रवचन हुए रात 8:00 बजे देवियों द्वारा माता का जागरण किया गया मंगल स्नान श्रृंगार किया गया। 

महाराज नाभिराय दरबार में तत्व चर्चा महारानी मरु देवी द्वारा स्वप्न फल जिज्ञासा महाराज नाभिराय द्वारा सपनों का फलादेश को बताया गया। महाराज नाभिराय के दरबार में
सोधर्म इंद्र डॉक्टर विवेक जैन निधि जैन जो दरबार में इंद्र का रूप लिए विराजमान थे। उनके साथ अन्य इंद्र एवम देवी देवता महामंडलेश्वर सभी लोग विराजमान थे।

संध्या बेला में महाआरती निकाली गई। जिसमें चार गजराज पर चंद्रकला जैन अमित जैन, लक्ष्मी जैन मिताली जैन, अनिल जैन सुमन जैन बैठे हुए थे।

 

महाआरती श्री अरुण जैन के निवास स्थान से निकाली गई पंजाबी बैंड डीजे पर भक्ति धुन में बज रही थी। बाद में महाआरती संपन्न हुई।.

 

जिसमें सभी नगरवासी एवं युवा वर्ग भक्तिउल्लाह से भक्ति नृत्य करते दिखाई पड़ रहा था।
केलवाड़ा से ऋतिक जैन से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *